राशियों के अनुसार जानें आपके लिए सबसे लकी चीज क्या हैं

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जितने भी राशियाँ बनाई गयी हैं उन सभी राशियों के लिए कुछ ना कुछ ऐसी चीज होती हैं जो उस राशि के लोगों के लिए लकी साबित होता हैं। ये लकी चीज ग्रहों के प्रभाव को अपनी तरफ आकर्षित करता हैं जिससे इंसान के जीवन में ख़ुशियाँ बनी रहती हैं और जीवन में कोई परेशानी नहीं आती हैं। आज इसी संदर्भ में राशियों के अनुसार जानने की कोशिश करेंगे की कौन हीं चीज अपने पास रखने से आपके जीवन में आपके लिए लकी साबित हो सकती। तो आइये जानते हैं राशियों के अनुसार विस्तार से की आपके लिए सबसे लकी चीज क्या हैं।
मेष राशि, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मेष राशि राशिफल में पहले नंबर की राशि होती हैं और इस राशि के लोगों के जीवन पर मंगल का प्रभाव सबसे अधिक होता हैं। जिसके कारण इस राशि वाले लोगों के लिए सबसे लकी चीज तांबे की प्रतिमा होती हैं। मेष राशि वाले लोगों को अपने घर में यह प्रतिमा ज़रूर रखनी चाहिए। जिससे जीवन में सफलता हासिल होती हैं तथा ख़ुशियाँ भी बनी रहती हैं।
वृश्चिक राशि, इस राशि वाले लोगों के लिए सबसे लकी चीज शंख होता हैं। इसे अपने घरों में रखने से वृश्चिक राशि वाले लोगों की जीवन में सुख और शांति बनी रहती हैं तथा इनके जीवन पर श्री हरि की कृपा होती हैं। इस राशि के लोगों को कोई भी कार्य करने से पहले एक बार शंख को ज़रूर देखना चाहिए। इससे इन्हे सफलता हासिल करने में परेशानियां नहीं आती हैं।
मिथुन राशि, शास्त्रों के अनुसार मिथुन राशि शनि कुल की राशि होती हैं और इन पर शनि देव की भी कृपा नहीं रहती हैं। इस राशि के लोगों के लिए सबसे लकी चीज कांच होता हैं। अगर आप कोई भी कार्य करने से पहले कांच को देखते हैं तो आपके लिए लकी साबित हो सकता हैं और आप अपने कार्यों में भी सफल हो सकते हैं।
कर्क राशि, इस राशि के लोगों का स्वामी सूर्य होता हैं तथा इन पर सूर्य देव की भी कृपा सदैव बनी रहती हैं। इस राशि के लोगों के लिए सबसे लकी चीज समुद्री शिप होता हैं। इससे इनके जीवन में अभी असफलता नहीं आती लोग एक कामयाब इंसान बनते हैं। इसलिए अगर आप कर्क राशि के जातक हैं तो आप अपने घरों में शिप ज़रूर रखें। ये आपके भविष्य के लिए लाभदायक साबित होगा।
सिंह राशि, ज्योतिष शास्त्र की बात करें तो सिंह राशि सभी राशियों से सबसे सशक्त राशि होती हैं तथा इनके आराध देव सूर्य देव होते हैं। साथ हीं साथ सिंह राशि वाले लोगों के लिए सबसे लकी चीज लाल वस्त्र होता हैं। अगर आप सिंह राशि के जातक हैं तो अपने जीवन में कोई भी कार्य करने के लिए लाल रंग के कपड़े पहने। ये आपके लिए लकी साबित होगा और आपको अपने कार्यों में कामयाबी मिलेगी।
कन्या राशि, इस राशि के लोगों के लिए शिवलिंग सबसे लकी चीज होता हैं। इसलिए अगर आप कन्या राशि के जातक हैं तो आप अपने घरों में शिवलिंग को ज़रूर रखें और कोई भी कार्य करने से पहले एक बार शिवलिंग का दर्शन ज़रूर करें। ये आपके लिए लकी साबित होगा और आपको अपने कार्यों में सफलता हासिल होगी।
तुला राशि, शास्त्रों की बात करें तो तुला राशि शनि कुल की राशि होती हैं तथा इनके लिए सबसे लकी चीज पंचमुखी रुद्राक्ष होता हैं। इस राशि के लोग अगर अपने गलों में पंचमुखी रुद्राक्ष धारण करते हैं तो ये इनके लिए लकी साबित होता हैं। इससे इनके कैरियर और प्यार के छेत्र में कामयाबी हासिल होती हैं। साथ हीं साथ घरों में भी शांति बनी रहती हैं।
वृश्चिक राशि, यह राशि राशिफल में मध्य कर्म की राशि हैं तथा इस राशि के लोगों की कुंडली में शनि ग्रह सबसे तीव्र प्रभाव में होता हैं। इस राशि के लोगों के लिए सबसे लकी चीज कांच होती हैं तथा कांच के बने किसी मूर्ति को अपने घरों में रखने से इनके घरों को तरक्की होती हैं तथा परिवार के लोगों के बीच सदैव प्यार बना रहता हैं।
मकर राशि, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मकर राशि वाले लोगों के लिए घोड़े की नाल सबसे लकी चीज होता हैं। अगर आप मकर राशि के जातक हैं तो आप घोड़े की नाल को अंगूठी बना कर अपने अंगुलियों में धारण करें। इससे आपके जीवन पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा तथा आप अपने जीवन के हर कार्य में सफलता हासिल करेंगे और एक कामयाब इंसान बनेंगे।
कुंभ राशि, इस राशि के लोगों के जीवन पर चंद्र का प्रभाव सबसे अधिक होता हैं तथा इनके लिए सबसे लकी चीज सफेद रंग के कपड़े हैं। अगर आप कुंभ राशि के जातक हैं तो अपने जीवन में कोई भी शुभ कार्य करने से पहले सफेद रंग के कपड़े पहने। ये आपके लिए लकी साबित होगा तथा इससे आपको कैरियर से ले कर प्यार के छेत्र में भी सफलता हासिल होगी।
धनु राशि, पंचमुखी रुद्राक्ष धनु राशि वाले लोगों के लिए सबसे लकी साबित होता हैं। इसे अपने गलों में धारण करने से इस राशि वाले लोगों के नसीब खुल जाते हैं और इनके जीवन पर कभी नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता हैं। इस पंचमुखी रुद्राक्ष को साथ रखने से धनु राशि वाले लोगों का मन शांत रहता हैं और ये लोग अपने कार्यों में सफलता हासिल करते हैं।
मीन राशि, इस राशि के लोगों के लिए मोर पंख सबसे लकी चीज होता हैं। इसे अपने घरों में रखने से घरों की सुख शांति बनी रहती हैं तथा इनके जीवन में प्रेम सदा इनके साथ रहता हैं। साथ हीं साथ मीन राशि वाले लोगों को यह मोर पंख नकारात्मक चीजों से इनकी रच्छा करता हैं और ये लोग अपने कैरियर और नौकरी में तरक्की हासिल करते हैं।


0 comments:

Post a Comment