वेद अनुसार जानें पति पत्नी में होने चाहिए ये 5 गुण

पति पत्नी का रिश्ता संसार का सबसे पवित्र रिश्ता माना जाता हैं। क्यों की पति पत्नी के द्वारा हीं इंसान अपने जीवन में आने वाले नए भविष्य की कल्पना कर सकता हैं। इतना हीं नहीं पति पत्नी के व्यवहार के ऊपर पुरे घर परिवार का मान और सम्मान टीका हुआ होता हैं। आज इसी संदर्भ में वेद के अनुसार जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे गुणों के बारे में जिस गुण का पति पत्नी में होना बहुत ज़रूर होता हैं। क्यों की ऐसे गुण वाले पति पत्नी अपने जीवन में सदैव खुश रहते हैं और एक सफल वैवाहिक जीवन जीते हैं। तो आइये जानते हैं विस्तार से वेद अनुसार पति पत्नी में होने चाहिए ये 5 गुण।
व्यवहार कुशल, वेद के अनुसार अगर पति पत्नी के बीच व्यवहार कुशल होता हैं तभी एक अच्छा और समृद्ध परिवार की रचना होती हैं। इतना हीं नहीं व्यवहार कुशल होने के कारण इन्हे परिवार और समाज में उच्च स्थान प्राप्त होता हैं और लोग इनका नाम इज़्ज़त और सम्मान के साथ लेते हैं। इसलिए पति पत्नी के बीच कुशल व्यवहार होना बहुत ज़रूरी हैं।
धार्मिक विश्वास, पति पत्नी के बीच धार्मिक विश्वास का होना बहुत ज़रूरी होता हैं। क्यों की धार्मिक विश्वास करने वाले लोग अच्छे आचरण और संस्कारी गुण के होते हैं। इनके बीच प्रेम संबंध भी गहरा और पवित्र होता हैं। साथ हीं साथ धार्मिक विश्वास रखने वाले लोग शांत और ईमानदार किस्म के होते हैं जिससे इनका वैवाहिक जीवन अच्छा होता हैं और वैवाहिक जीवन में ख़ुशियाँ और प्यार हमेशा बना रहता हैं।
अनुशासित, वेद के अनुसार पति पत्नी के लिए सबसे महत्वपूर्ण गुण अनुशासन का होता हैं। क्यों की जब पति पत्नी अनुशासन में रहते हैं तो परिवार के लोग उन्हें बहुत सम्मान और इज़्ज़त की नज़रों से देखते हैं। साथ हीं साथ अनुशासन में रहने के प्रभाव उनके बच्चे पर भी पड़ता हैं। इतना हीं नहीं अनुशासित रहने वाले पति पत्नी अपने जीवन में सबसे बेस्ट कपल बनते हैं और इनका रिश्ता भी अटूट होता हैं।
धैर्य मान, दरअसल वैवाहिक जीवन में पति पत्नी को धैर्य मान होना चाहियें। क्यों की वेद के अनुसार धैर्य मान पति पत्नी के बीच प्रेम और स्नेह सबसे ज्यादा होता हैं। ये लोग एक दूसरे के प्रेम के प्रति समर्पित रहते हैं तथा सारी जिंदगी एक दूसरे का ख्याल रखते हैं। इनका वैवाहिक भी सबसे अनमोल होता हैं। साथ हीं साथ धैर्य मान पति पत्नी अपने जीवन में एक दूसरे के लिए एक अच्छा जीवन साथी साबित होते हैं।
ईमानदार, वेद के अनुसार पति पत्नी के बीच ईमानदारी का होना बहुत ज़रूरी होता हैं। क्यों की ईमानदारी और सच्चाई से हीं एक अच्छी फैमली बनती हैं। लेकिन जब पति पत्नी के बीच ईमानदारी नहीं होती हैं तो वो रिश्ते ज्यादा दिन तक नहीं टिकते हैं और रिश्तों में धीरे धीरे खटास आ जाती और प्रेम संबंध भी लुप्त हो जाते हैं। इसलिए पति पत्नी के बीच ईमानदारी का होना बहुत ज़रूरी हैं।

0 comments:

Post a Comment