दिमाग को बहुत कमजोर बना देती है ये 5 चीजें

हेल्थ डेस्क: आज के समय में बहुत से लोग ऐसे हैं जो बिना किसी जानकारी के कुछ ऐसा काम करते हैं। जिससे उनका दिमाग कमजोर हो जाता हैं। साथ ही साथ उनकी मानसिक स्थिति भी अच्छी नहीं रहती हैं और याददाश्त भी ख़राब हो जाती हैं। आज जाने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे चीजों के बारे में जिन चीजों की वजह से इंसान का दिमाग कमजोर हो जाता हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से की दिमाग को बहुत कमजोर बना देती है ये 5 चीजें।
धूम्रपान, दरअसल धूम्रपान में निकोटिन की मात्रा अधिक होती हैं जो दिमाग के न्यूरो सिस्टम को प्रभावित करती हैं। इससे इंसान का दिमाग कमजोर हो जाता हैं और इंसान कई तरह के मानसिक बीमारियों से ग्रसित हो जाता हैं। साथ ही साथ धूम्रपान के सेवन से दिमाग में ऑक्सीजन का फ्लो ठीक तरीकों से नहीं हो पाता हैं। जिससे याददाश्त भी कमजोर हो जाती हैं।
जंक फ़ूड, दरअसल जंक फ़ूड में कई तरह के ऐसे केमिकल मौजूद होते हैं जो इंसान को दिमाग को कमजोर बनाने का काम करते हैं। इसके सेवन से इंसान का शरीर अस्वस्थ हो जाता हैं तथा दिमाग में स्ट्रेस हार्मोन्स का लेवल बढ़ जाता हैं। इसलिए हर इंसान को जंक फ़ूड से दूर रहना चाहिए ताकि इंसान का दिमाग स्वस्थ और फ़िट रह सके।
शराब, शराब में अल्कोहल की मात्रा अधिक होती हैं जो दिमाग के न्यूरोट्रांसमीटर को प्रभावित करती हैं। इससे इंसान के दिमाग में पाए जानें वाले सभी ग्लैंड ठीक तरीकों से काम नहीं करते हैं। जिससे इंसान का दिमाग कमजोर हो जाता हैं तथा सोचने समझने की शक्ति भी प्रभावित होती हैं। इसलिए हर इंसान को शराब से दूर रहता चाहिए। इससे दिमाग के साथ साथ शरीर भी अस्वस्थ हो जाता हैं।
नींद पूरी ना होना, अगर आप पूरी नींद नहीं लेंगे तो आपका दिमाग धीरे धीरे कमजोर हो जायेगा। क्यों की पूरी नींद नहीं लेने से इंसान के दिमाग में चिड़चिड़ापन के साथ साथ कई तरह के मानसिक परेशानियां जन्म ले लेती हैं। जिससे इंसान का याददाश्त कमजोर हो जाता हैं तथा शरीर में थकान की भी समस्या बनी रहती हैं। इसलिए हर इंसान को रोजाना कम से कम 8 घंटे की नींद लेनी चाहिए।
तनाव, ज्यादा तनाव लेने से इंसान के दिमाग में ब्लड का सर्कुलेशन ठीक तरीकों से नहीं हो पाता हैं। साथ हीं साथ दिमाग में पाए जाने वाला सेरिब्रम अस्वस्थ हो जाता हैं। जिससे इंसान का दिमाग कमजोर हो जाता हैं। इसलिए आप किसी भी बात को लेकर अपने दिमाग में तनाव उत्पन होने ना दें और हैप्पी रहने की कोशिश करेंगे।

0 comments:

Post a Comment