हेल्थ डेस्क: जब कोई महिला गर्भवती होती हैं तो गर्भावस्था में महिलाओं के शरीर में बहुत सी चीजों की कमी होती हैं। इन कमी के बारे में महिलाओं को सही जानकारी होनी चाहिए। क्यों की इस कमी के कारण महिलाओं का शरीर अस्वस्थ रहने लगता हैं और महिलाएं बीमार पड़ जाती हैं। आज जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे ही कमी के बारे में जो गर्भवती महिला के शरीर में होती हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से की गर्भावस्था में होती है इन 5 चीजों की कमी, महिलाएं जरूर जानें।
आयरन की कमी, गर्भावस्था में गर्भवती महिला के शरीर में सबसे ज्यादा आयरन की कमी होती हैं। जिसका प्रभाव महिला के साथ साथ उसके गर्भ में पल रहे बच्चे के विकास पर भी पड़ता हैं। आयरन की कमी के कारण महिलाओं के शरीर में थकान की समस्या जन्म ले लेती हैं और महिलाएं खुद को ऊर्जाहीन महसूस करती हैं। इस कमी को दूर करने के लिए महिलाओं को अनार, चुकंदर, पालक, खजूर आदि का सेवन करना चाहिए और समय समय पर डॉक्टर से ब्लड की जांच कराते रहना चाहिए।
पानी की कमी, गर्भावस्था में पानी की कमी के कारण महिलाओं को उल्टी होने की समस्या होती हैं। साथ ही साथ भोजन पचने में भी परेशानी होती हैं। इसलिए महिलाओं को गर्भावस्था में थोड़ी थोड़ी देर पर पानी का सेवन करना चाहिए। इससे पानी की कमी दूर हो जाएगी और महिलाओं का शरीर सेहतमंद रहेगा। इस कमी को दूर करने के लिए महिलाएं नारियल पानी का भी सेवन कर सकती हैं।
फोलिक एसिड की कमी, गर्भावस्था में महिलाओं के शरीर में फोलिक एसिड की कमी कमी हो जाती हैं। जिससे गर्भ में पल रहा बच्चा किसी ना किसी बीमारी का शिकार हो जाता हैं। इसलिए गर्भवती महिला को गर्भावस्था के समय फोलिक एसिड युक्त आहार का सेवन करना चाहिए और समय समय पर डॉक्टर की सलाह लेते रहना चाहिए। इस कमी को दूर करने के लिए महिलाएं डॉक्टर की सहायता से फोलिक एसिड की दवा का भी ले सकती हैं।
आयोडीन की कमी, गर्भावस्था में आयोडीन की कमी होने से महिलाओं के शरीर में थायराइड की समस्या उत्पन हो जाती हैं। जिससे महिलाओं को गर्भपात होने का खतरा बना रहता हैं। इससे महिला के गर्भाशय में भूर्ण का विकास ठीक तरीकों से नहीं होती हैं। महिलाओं को इस बात का सदैव ख्याल रखना चाहिए और अपने थायराइड की जांच करानी चाहिए ताकि उसे किसी परेशानी का सामना करना ना पड़ें।
कैल्शियम की कमी, गर्भावस्था में महिलाओं के शरीर में कैल्शियम की भी कमी हो जाती हैं। जिससे महिलाओं के जोड़ों में दर्द की समस्या उत्पन हो जाती हैं और गर्भ में पल रहा बच्चा भी खुद को अस्वस्थ महसूस करता हैं। इस कमी को दूर करने के लिए महिलाओं को कैल्शियम युक्त आहार जैसे दूध, सेब, अखरोट, बादाम आदि का सेवन करना चाहिए। इससे शरीर में कैल्शियम की कमी नहीं होगी और शरीर भी सेहतमंद रहेगा।
0 comments:
Post a Comment