गर्भावस्था के दौरान ये 5 आहार दूर करते हैं खून की कमी, जानिए

हेल्थ डेस्क: साइंस की बात करें तो जब कोई महिला गर्भवती होती हैं तो गर्भावस्था में महिलाओं के शरीर में सबसे ज्यादा खून की कमी होती हैं। इस कमी के कारण महिलाओं का शरीर अस्वस्थ रहने लगता हैं तथा महिलाओं के बॉडी में सूजन की समस्या जन्म ले लेती हैं। इससे गर्भ में बच्चे का विकास बाधित होता हैं। आज इसी संदर्भ में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे आहार के बारे में जिन आहार का सेवन गर्भावस्था के समय अगर गर्भवती महिला करती हैं तो इससे उनके शरीर में खून की कमी दूर हो जाएगी तथा उनका शरीर स्वस्थ और बीमारियों से मुक्त रहेगा। तो आइये जानते हैं विस्तार से की गर्भावस्था के दौरान ये 5 आहार दूर करते हैं खून की कमी। 

चुकंदर, गर्भावस्था के दौरान चुकंदर का सेवन गर्भवती महिला के शरीर में खून की कमी को दूर करने का काम करता हैं। इससे महिलाओं का शरीर स्वस्थ रहता हैं तथा शरीर का ब्लड सर्कुलेशन भी ठीक तरीकों से काम करता हैं। चुकंदर में आयरन की मात्रा सबसे अधिक होती हैं जो शरीर में ब्लड के लेवल को बढ़ाती हैं। साथ हीं साथ लाल रक्त कोशिकाओं का निर्माण करती हैं। इससे शरीर में एनीमिया की बीमारी होने के चांस भी कम जाते हैं। इसलिए गर्भावस्था के समय महिलाओं को चुकंदर का सेवन करना चाहिए। 

सेब, दरअसल सेब में कई तरह के विटामिन और मिनरल्स के साथ साथ आयरन की मात्रा भी भरपूर होती हैं जो शरीर में ब्लड के निर्माण में सहायक बनती हैं। सेब के सेवन से गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के शरीर में खून की कमी दूर हो जाती हैं। साथ हीं साथ शरीर में होने वाले सूजन की समस्या से भी छुटकारा मिल जाता हैं और महिलाएं खुद को ऊर्जावान महसूस करती हैं। इससे गर्भ में पल रहे बच्चे के विकास में भी कोई बाधा नहीं आती हैं। इसलिए महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान सेब का सेवन करना चाहिए। 

अनार, गर्भावस्था के दौरान अनार के सेवन से महिलाओं के शरीर में खून की कमी दूर होती हैं। क्यों की अनार में आयरन की मात्रा सबसे अधिक पायी जाती हैं जो महिलाओं के लिए फायदेमंद साबित होती हैं। इतना हीं नहीं अनार के सेवन से गर्भवती महिलाओं के शरीर की इम्युनिटी बूस्ट होती हैं। जिससे शरीर में किसी भी प्रकार के संक्रमण और बीमारी होने के चांस कम जाते हैं। साथ हीं साथ महिलाओं का शरीर भी सेहतमंद रहता हैं तथा गर्भ में पल रहे बच्चे का शारीरिक और मानसिक विकास ठीक तरीकों से होता हैं। 

अंकुरित अनाज, दरअसल अंकुरित अनाज में कैल्शियम, मेग्नेशियम, फाइबर, फोलिक एसिड के साथ साथ आयरन की मात्रा भी भरपूर होती हैं जो महिलाओं के शरीर में खून की कमी को दूर करती हैं। इसके सेवन से महिला के साथ साथ उसके गर्भ में पल रहा बच्चा भी स्वस्थ रहता हैं। इतना हीं नहीं अंकुरित अनाज के सेवन से शरीर का मेटाबॉलिज्म बेहतर होता हैं तथा शरीर सेहतमंद रहता हैं। इसलिए गर्भावस्था में महिलाएं सुबह की डाइट में अंकुरित अनाज का सेवन जरूर करें। 

अखरोट, गर्भावस्था के दौरान खून की कमी को दूर करने के लिए महिलाएं प्रतिदिन अखरोट का सेवन करें। अखरोट में फाइबर के साथ साथ आयरन की मात्रा सबसे अधिक होती हैं जो शरीर में खून की कमी को दूर करती हैं। साथ हीं साथ इसके सेवन से ब्लड में ऑक्सीजन का फ्लो ठीक तरीकों से होता हैं और महिलाएं शारीरिक और मानसिक तौर पर स्वस्थ रहती हैं। साथ हीं साथ महिलाओं के दिमाग में तनाव और डिप्रेशन की समस्या उत्पन नहीं होती हैं। इसलिए गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को अखरोट का सेवन करना चाहिए।


0 comments:

Post a Comment