बिहार में 300 से अधिक मुखिया नहीं लड़ पाएंगे चुनाव, देखें लिस्ट?

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक बिहार में पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे करीब 300 मुखिया को बड़ा झटका लगा हैं। ये मुखिया अब पंचायत का चुनाव नहीं लड़ पाएंगे।

खबर के मुताबिक बिहार कैबिनेट ने राज्य में नए नगर निकायों के गठन की मंजूरी दे दी हैं। जिसके कारण अब पंचायत का गणित बिगड़ गया हैं। जिससे 300 मुखिया अब पंचायत का चुनाव नहीं लड़ सकेंगे। यहां ग्राम पंचायत ही समाप्त कर दिया जायेगा।

बता दें की नीतीश सरकार 32 नगर पंचायत को अपग्रेड कर नगर परिषद बनाने जा रही हैं। जिससे 40 से अधिक पंचायतें नहीं रहेंगी। इतना ही नहीं 5 नए नगर निगम बनने से 20 से 50 पंचायतों का अस्तित्व हमेशा हमेशा के लिए खत्म हो जाएंगे।

हालांकि इन लोगों को नगर निकाय के चुनाव में किस्मत आजमाने का मौका मिलेगा। ये लोग नगर निकाय के चुनाव में भाग ले सकते हैं। सरकार बहुत जल्द इन सभी पंचायतों की सूचि जारी कर सकती हैं। इसकी तैयारी शुरू हो चुकी हैं।

0 comments:

Post a Comment