बिहार सरकार ने लिए 5 बड़े फैसले, जानिए क्या होगा फायदा?
1 .सरकार बिहार के जल निकायों के मानचित्र का एटलस बनाएगी। राज्य के सभी 38 जिलों के लिए एटलस बनाया जायेगा।
2 .बिहार सरकार इस नए एटलस में राज्य के प्राकृतिक, प्रशासनिक, भूमि-उपयोग से संबंधित मानचित्र को भी शामिल करेगी।
3 .इस एटलस में ग्रामीण विकास विभाग तालाबों का आंकड़ा (डेटा) उपलब्ध कराएगा। राजस्व और भूमि सुधार विभाग इसका प्रकाशन करेगा। तो वहीं राज्य की नदियों को सर्वे ऑफ इंडिया के टोपोशीट्स से लिया जाएगा।
4 .एटलस में गांव स्तर पर राज्य की सौ से अधिक नदियों तथा 40 हजार से अधिक तालाबों को मानचित्रों के माध्यम से दिखाया जाएगा। साथ हीं साथ गांव की सीमाओं को भी दिखाया जायेगा।
5 .सरकार के इस फैसले से राज्य के लोगों को कई तरह के लाभ होंगे। जल निकासी की समस्या दूर हो जाएगी और सरकार के पास सभी प्रकार की डेटा भी मौजूद होगी।
0 comments:
Post a Comment