बुधवार: आज करें ये 5 काम, भगवान गणेश होंगे प्रसन्न

धर्म डेस्क: बुधवार का दिन भगवान गणेश का दिन होता हैं। इस दिन भगवान गणेश की उपासना करना शुभ माना जाता हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे काम के बारे में जो काम अगर आप बुधवार के दिन करते हैं तो इससे भगवान गणेश प्रसन्न होंगे।

आज करें ये 5 काम, भगवान गणेश होंगे प्रसन्न।

1 .बुधवार के दिन भगवान गणेश को सिंदूर का तिलक जरूर लगाना चाहिए। इससे भगवान गणेश प्रसन्न होते हैं तथा उनकी कृपा इंसान के जीवन पर सदैव बनी रहती हैं।

2 . बुधवार के दिन भगवान गणेश को घी और गुड़ का भोग लगाएं। इससे आपको धनलाभ होगा तथा आर्थिक तंगी से मुक्ति मिलेगी।

3 .बुधवार के दिन भगवान गणेश की प्रतिमा को दुर्वा से पूजन करना चाहिए। इससे सभी मनोकमनाएं पूरी होती हैं और भगवान गणेश प्रसन्न होते हैं।

4 .बुधवार के दिन गणेश जी के बारह नामों का स्मरण करना चाहिए। इससे इंसान को भगवान गणेश का आशीर्वाद प्राप्त होता हैं।

5 .बुधवार के दिन गाय को गुड़ खिलाना चाहिए। इससे भगवान गणेश खुश होते हैं और उनकी कृपा जीवन पर बनी रहती हैं।

0 comments:

Post a Comment