धर्म डेस्क: शास्त्रों की बात करें तो महिलाओं के जीवन में कई तरह के ऐसे नियम हैं जिस नियम का पालन महिलाओं को रोजाना करनी चाहिए। इससे जीवन में खुशियां बनी रहती हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे काम के बारे में जो काम महिलाओं को बना नहाए नहीं करना चाहिए। इससे उनके जीवन में नकारात्मक शक्तियों का असर होने लगता हैं और जीवन में अशांति आती हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
पूजा करना :
वराह पुराण के अनुसार बिना नहाए पूजन करने पर पूजा का फल नहीं मिलता है। इसके अलावा कोई भी चीज खाकर बिना आचमन किए पूजा करे या भोजन करके पूजा करे तो वह पूजा स्वीकार नहीं होती है। इसलिए महिलाओं को पूजा हमेशा नहाने के बाद ही करनी चाहिए।
भोजन करना :
हिंदू धर्म के शास्त्रों में बताया गया है कि बिना स्नान किए भोजन नहीं ग्रहण करना चाहिए। खासकर महिलाओं को। जो महिलाएं बिना स्नान किए भोजन करती है उनके घर में हमेशा दरिद्रता बनी रहती है। इसलिए महिलाएं नहाने के बाद ही भोजन करें।
किचन में जाना ;
शास्त्रों के अनुसार महिलाओं को सुबह बिना नहाए रसोई में चूल्हा चोका नहीं करने चाहिए। दरअसल, भोजन अन्नपूर्णा का रूप होता है और किचन को लक्ष्मी का रूप माना जाता है। ऐसे में महिलाओं को बिना नहाएं किचन में प्रवेश नहीं चाहिए। महिलाएं इस बात का सदैव ध्यान रखें ताकि उनके जीवन में खुशियां बनी रहे और खुशियों की कोई कमी ना हो।
0 comments:
Post a Comment