हेल्थ डेस्क: तिल सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। छोटे से तिल में बड़े-बड़े गुण होते हैं। इसके सेवन करने से शरीर की स्टेमिना में वृद्धि होती हैं और इंसान को कई बीमारियों से छुटकारा मिल जाता हैं। इसके सेवन से इंसान का दिमाग भी चुस्त रहता हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसी बीमारियों के बारे में जिस बीमारियों से तिल राहत राहत दिलाता हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
सूखी खांसी और कान के दर्द।
अगर आपको सूखी खांसी है, तो तिल के साथ थोड़ी सी मिश्री खाने से भी लाभ मिलता है। इससे सुखी खासी ठीक हो जाती हैं। तिल के तेल में लहसुन की एक कली डालकर हल्का गर्म कर इसे कान में डालने पर कान का दर्द दूर होता है।
कब्ज की समस्या।
तिल से बनी चीजें खाने से आपको कब्ज की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। काले तिल को चबाकर खाने और फिर ठंडा पानी पीने से बवासीर की समस्या भी कम होती है। साथ ही साथ इससे इंसान का पेट पूरी तरह से साफ हो जाता हैं।
हार्ट अटैक का खतरा।
तिल में मौजूद मोनो-सैचुरेटेड फैटी एसिड शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है और गुड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाता है। इससे हार्ट अटैक का खतरा कम जाता हैं। साथ ही साथ ह्रदय की कार्य प्रणाली अच्छी रहती हैं।
तनाव और चिंता।
तिल मानसिक समस्याओं में भी फायदेमंद होता है। यह तनाव, अवसाद, चिंता आदि को कम करता है। हर दिन थोड़ी मात्रा में तिल खाने से दिमाग चुस्त-दुरुस्त रहता है। इसके सेवन से मानसिक परेशानियां दूर होती हैं। साथ ही साथ सोचने समझने की शक्ति बेहतर होती हैं।
बाल का झड़ना दूर।
तिल के तेल का इस्तेमाल बालों में करने से बहुत लाभ होता है। इससे बालों का झड़ना रूक जाता हैं तथा बाल स्वस्थ और मजबूत रहते हैं।
0 comments:
Post a Comment