ये हैं दुनिया की 3 सबसे खतरनाक बीमारियां, लाखों लोगों की हुई है मौत

हेल्थ डेस्क: इस दुनिया में कई तरह की बीमारियां हैं जो इंसान के लिए खतरनाक हैं। इन बीमारियों की बजह से लाखों लोगों की जान तक चली जाती हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसी बीमारियों के बारे में जो बीमारियां दुनिया की सबसे खतरनाक हैं। इन बीमारियों की वजह से लाखों लोगों को मौत हो चुकी हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से। 
कोरोनरी आर्टरी डिजीज। 
विश्व स्वास्थ्य संगठन के एक रिपोट के अनुसार इस वक्त दुनिया की सबसे घातक बीमारी कोरोनरी आर्टरी डिजीज है जिसकी वजह से साल 2015 में दुनियाभर में 88 लाख लोगों की मौत हुई थी। यह बीमारी लोगों में दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं। 

ब्रेन स्ट्रोक। 
इस दुनिया में ब्रेन स्ट्रोक की बीमारी दूसरे नंबर पर है। इस बीमारी की बजह से साल 2015 में 62 लाख लोगों की मौत हुई थी। आपको बता दें की इंसान के दिमाग में ब्रेन स्ट्रोक तब होता है जब मस्तिष्क की कोई धमनी या तो ब्लॉक हो जाती है या फिर लीक होने लगती है। ऐसे में ब्रेन सेल्स को ऑक्सिजन नहीं मिलता और कुछ मिनटों में मरीज ब्रेन डेड हो जाता है।

लोअर रेस्परेट्री इंफेक्शन। 
यह बीमारी श्वास संबंधी संक्रमण के कारण उत्पन होती हैं। यह दुनिया की तीसरी सबसे खतरनाक बीमारी हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन के एक रिपोट के अनुसार श्वास संबंधी इंफेक्शन की वजह से साल 2015 में 32 लाख लोगों की मौत हो गई थी।

0 comments:

Post a Comment