हेल्थ डेस्क: मेडिकल साइंस की बात करें तो अगर कोई महिला बच्चे की प्लानिंग कर रही हैं। तो उन्हें ये पांच चेकअप जरूर करा लेनी चाहिए। इससे शरीर की सही स्थिति के बारे में जानकारी मिल जाती हैं और भविष्य में किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं आती हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
ब्लड ग्रुप
गर्भवती होने से पहले महिलाओं को अपना ब्लड ग्रुप चेक करवा लेना चाहिए। अगर आपको अपना ग्रुप पहले से ही पता है तो अपने पार्टनर के ब्लड ग्रुप के साथ उसकी कंपैटिबिलिटी भी चेक कर लेनी चाहिए। इससे बच्चा जन्म देने में ज्यादा परेशानी नहीं होगी।
थायरॉयड चेकअप।
फैमिली की प्लानिंग करने वाली महिला को अपनी थायरॉयड ग्लैंड की भी जांच करा लेनी चाहिए। हो सकता है कि महिला के खून में थायरॉयड की कमी हो। थायराइड की परेशानी होने पर गर्भपात का खतरा बना रहता हैं। इसलिए महिलाएं इस बातों का ख्याल रखें।
हीमग्लोबिन की जांच।
गर्भवती होने से पहले महिला को हीमग्लोबिन की जांच जरूर से करा लेनी चाहिए। गर्भवती होने से पहले ही महिला को विटामिन बी12 और फोलिक एसिड का सेवन करना शुरू कर देना चाहिए। इससे गर्भाधान करने में आसानी होगी।
तनाव की जांच।
तनाव में रहने पर महिलाओं को माँ बनने में दिक्कत होती हैं और महिलाएं जल्दी गर्भवती नहीं हो पाती हैं। इसलिए महिलाओं को इसकी जांच करा लेना बेहतर रहेगा।
डेंटल चेकअप।
अगर आप मां बनने की प्लानिंग कर रही हैं तो आपको उससे पहले किसी डेंटिस्ट के पास जरूर चले जाना चाहिए। दांत से जुड़ी हर तरह की समस्या का निवारण हो जाना बेहतर होगा। क्यों की गर्भवती होने के बाद आपके दांत में कई तरह की समस्या उत्पन हो सकती हैं।
0 comments:
Post a Comment