नहीं सताएगी पेट की बीमरियां, खाली पेट पिएं अजवाइन का पानी

हेल्थ डेस्क: आज के वर्तमान समय में अलग खान पान के कारण लोगों को पेट की बीमारी सबसे ज्यादा हो रही हैं। जिसका असर इंसान के हेल्थ पर भी देखने को मिल रहा हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे अजवाइन की पानी के बारे में की अगर आप इसका पानी खाली पेट पीते हैं तो इससे आपको पेट की बीमारी नहीं सताएगी। साथ ही साथ आपका पेट साफ और स्वस्थ रहेगा। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से। 
अजवाइन का पानी। 
आयुर्वेद के अनुसार आप रात को सोने ये पहले एक बड़ी चम्मच अजवाइन को एक ग्लास पानी में भिगोकर रख दें। सुबह खाली पेट इस पानी को छानकर पी लें। इस पानी को सुबह बिना कुछ और खाए-पिए ही पीना है। इससे आपका पाचनतंत्र ठीक होगा और कब्ज जैसी समस्या नहीं सताएगी। इससे आपके पेट में गैस बनना भी कम जायेगा। साथ ही साथ सुबह के समय आपका पेट अच्छी तरह से साफ हो जायेगा। 

अजवाइन का पानी पिने से पेट दर्द, पेट में गैस, कब्ज, डायबिटीज जैसी दिक्कतों  से भी आराम मिलेगा। साथ ही साथ इससे आपका शरीर स्वस्थ और फ़िट रहेगा। डाइजेशन क्रिया में किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होगी। 

अजवाइन के पानी से उल्टी आने की समस्या भी ठीक की जा सकती है। कई मामलों में, इसको पीने से लगातार आ रहीं उल्टियां भी रुक जाती हैं। और इंसान को मितली की समस्या से भी छुटकारा मिल जाता हैं। इसलिए इस स्थिति में भी आप इसका सेवन कर सकते हैं। 

आयुर्वेदिक डॉक्टर कई बार यह सलाह देते हैं कि दांत दर्द होने पर अजवाइन के पानी से कुल्ला करें। अजवाइन में मौजूद थायमोल दर्द से राहत दिलाता है और मुंह के स्वास्थ्य का खयाल रखता है। इससे मुंह से आने वाली बदबू भी दूर हो जाती हैं। 

0 comments:

Post a Comment