धर्म डेस्क: शास्त्रों की बात करें तो घड़ी सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक होता हैं। इसे अपने घर में वास्तुशास्त्र के नियम के अनुसार लगाना चाहिए। इससे इंसान की किस्मत चमक जाती हैं तथा जीवन के हर कार्य में बरकत मिलती हैं। आज इसी विषय की कोशिश करेंगे घर के उस दिशा के बारे में जिस दिशा में दीवार घड़ी लड़ाना सबसे शुभ माना जाता हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
1 .आपको बता दें की वास्तुशास्त्र में उत्तर और पूर्व दिशा को वृद्धि की दिशा मानी गई है। अपने घर में अगर आप दीवार घड़ी लगाते हैं तो इसे उत्तर या पूर्व दिशा की दीवार पर लगाएं। इससे आपकी किस्मत चमक जाएगी तथा जीवन में बरकत आएगी।
2 .घर में सकारात्मक उर्जा का संचार बना रहे इसके लिए मधुर संगीत वाली घड़ी को दीवार पर लगाना चाहिए। इससे घर में देवी देवताओं का बास होगा तथा जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आएगी।
3 .वास्तुशास्त्र के अनुसार घड़ी का रुक जाना शुभ नहीं होता। इससे व्यक्ति की तरक्की ठहर जाती है। जब कभी घड़ी बंद हो उसे तुरंत चालू करवा दें। अगर घड़ी चलने लायक नहीं हो तब उस घर में नहीं रखना चाहिए। बंद घड़ी को घर से बाहर कर देना चाहिए।
4 .वास्तुशास्त्र के अनुसार हाथ की घड़ी को कभी किसी दूसरे व्यक्ति को अपनी घड़ी नहीं पहनना चाहिए। चूंकि घड़ी को व्यक्ति के जीवन के समय से जोड़कर देखा जाता है। ऐसा करने से धन की हानि हो सकती हैं तथा काम काज में बाधा आ सकती हैं।
0 comments:
Post a Comment