इस देशी नुस्खे से टाइम पर आएंगे पीरियड्स, नहीं होगा दर्द

हेल्थ डेस्क: आज के वर्तमान समय में बहुत सी महिलाएं अनियमित पीरियड्स की समस्या से ग्रसित हैं। इस समस्या के कारण महिलाओं का पीरियड्स समय पर नहीं आता हैं। साथ ही साथ पीरियड्स के दौरान उन्हें काफी परेशानियों का भी सामना करना पड़ता हैं। जिससे उनकी सेहत ख़राब हो जाती हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे कुछ घरेलू नुस्खे के बारे में जिस नुस्खे से पीरियड्स समय पर आएगा और पीरियड्स के दौरान दर्द भी नहीं होगा। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से। 
काले तिल का नुस्खा
काले तिल को अच्छी तरह साफ करके पाऊडर बना लें। अब इसमें से 5 ग्राम पाऊडर को 1 गिलास पानी में तब तक उबालें, जब तक यह आधा ना रह जाए। अब इसे पीरियड्स डेट से 5 दिन पहले पीएं। इससे ना सिर्फ पीरियड्स समय पर आएंगे बल्कि इससे दर्द भी कम होगा।

सौंफ भी है फायदेमंद
आयुर्वेद के अनुसार सौंफ में एंटीस्पास्मोडिक तत्व होते हैं, जो पीरियड्स को नियमित करने में मददगार होते हैं। आप इसकी चाय बनाकर पी सकती हैं। इससे आपका पीरियड्स टाइम पर होने लगेगा और पीरियड्स के दौरान कोई परेशानी नहीं होगी। 

दालचीनी व धनिया के बीज
आप एक कप पानी में 1 चम्मच धनिया के बीज और दालचीनी पाउडर को तब तक उबालें जब तक वह आधा ना रह जाए। इसके बाद इसमें आधा चम्मच पाउडर रॉक कैंडी या अनरिफाइंड चीनी मिलाकर दिन में दो बार पिएं। इससे पीरियड्स रेगुलर हो जाएंगे।

0 comments:

Post a Comment