न्यूज डेस्क: जो लोग बिहार दरोगा बहाली के पीटी का एग्जाम दिए थे। उनके लिए अच्छी खबर हैं। क्यों की बिहार में दारोगा, सार्जेंट और सहायक जेल अधीक्षक के लिए हुए संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा का परिणाम सोमवार को जारी कर दिया गया। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा घोषित परिणाम के मुताबिक 50072 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। आप इसके आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
आपको बता दें की दारोगा, सार्जेंट और सहायक जेल अधीक्षक के 2446 पद के लिए 22 दिसम्बर 2019 को प्रारंभिक परीक्षा हुई थी। इसमें करीब 5.85 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे। संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर राज्यभर में 495 सेंटर बनाए गए थे। इसका रिजल्ट आयोग्य के आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया हैं।
बिहार दरोगा के इस पद के मुकाबले करीब 20 गुना अभ्यर्थियों का चयन मुख्य परीक्षा के लिए किया गया है। मुख्य परीक्षा के बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी। अप्रैल-मई में मुख्य परीक्षा आयोजित की जा सकती है। आप इसके बारे में अधिक जानकारी आयोग्य के आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त करें।
आधिकारिक वेबसाइट, www.bpssc.bih.nic.in पर जाएं और अपना रिजल्ट देखें।
0 comments:
Post a Comment