खबर के अनुसार सौर मंडल के प्रति राज्य के लोगों को जागरूक करने के लिए अहमदाबाद के साइंस सिटी में इस अंतरिक्ष विज्ञान गैलरी का निर्माण किया जायेगा। इसका निर्माण 150 करोड़ रुपये की लागत से 12700 वर्गफीट में किया जायेगा।
बता दें की इसरो और पीआरएल के सेवानिवृत्त वैज्ञानिकों के सुझाव से गैलरी के हर हिस्से को बेहतर तरीकों से बनाया जायेगा। यहां 10 फिल्टर वाला सोलर टेलीस्कोप भी लगाया जाएगा। साथ ही अंतरिक्ष में जाने वाले अंतरिक्ष यान का अनुभव के लिए एक कॉकपिट सिम्युलेटर भी बनाया जायेगा।
इस अंतरिक्ष गैलरी में लोग सोलर सिस्टम से संबंधित सभी ग्रहों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। साथ ही साथ आकाशगंगा को समझ सकेंगे। वहीं, ब्रह्मांड की उत्पत्ति के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। इसकी तैयारी की जा रही हैं।
0 comments:
Post a Comment