जल्दी गर्भधारण के लिए ध्यान रखें ये 5 बातें

हेल्थ डेस्क: साइंस की बात करें तो महिलाओं के शरीर में कई तरह के ऐसी परेशानियां होती हैं। जिसके कारण महिलाएं जल्दी गर्भधारण नहीं कर पाती हैं और उनका माँ बनने का सपना अधूरा लगने लगता हैं। आज इसी संदर्भ में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसी बातों के बारे में जिन बातों को अपना कर महिलाएं जल्दी गर्भधारण कर सकती हैं और एक स्वस्थ और सेहतमंद बच्चे की माँ बन सकती हैं। तो आइये जानते हैं विस्तार से की जल्दी गर्भधारण के लिए ध्यान रखें ये 5 बातें। 
तनाव से दूर रहना जरूरी, अगर कोई महिला जल्दी गर्भधारण करना चाहती हैं तो उसे तनाव से दूर रहना चाहिए। क्यों की तनाव के कारण महिलाओं की मानसिक स्थिति ख़राब हो जाती हैं। जिससे प्रेगनेंसी में बाधा पहुंचती हैं। साथ हीं साथ महिलाओं के गर्भाशय में बनने वाले अंडे की गुणवत्ता भी कमजोर हो जाती हैं। जिससे महिलाओं को गर्भधारण करने में परेशानी होती हैं। इसलिए अगर कोई महिला माँ बनना चाहती हैं तो उन्हें सबसे पहले तनाव से दूर रहना चाहिए और हैप्पी लाइफ एन्जॉय करनी चाहिए।  

शराब और सिगरेट से दूर रहें, जल्दी गर्भधारण करने के लिए महिला और पुरुष दोनों को शराब और सिगरेट से दूर रहना चाहिए। क्यों की शराब और सिगरेट के सेवन से महिलाओं में प्रोजेस्टेरोन हार्मोन्स की कमी हो जाती हैं तो वहीं पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन्स की कमी होने लगती हैं। जिसके कारण महिलाएं जल्दी गर्भधारण नहीं कर पाती हैं। इसलिए सभी कपल को शराब और सिगरेट से दूर रहना चाहिए। इसका सेवन शारीरिक को बीमार कर देता हैं। 

डाइट रखें हेल्दी, अगर कोई महिला जल्दी गर्भधारण करना चाहती हैं तो उसे प्रतिदिन हेल्दी और पौष्टिक आहार का सेवन करना चाहिए। इससे महिलाओं का शरीर स्वस्थ रहता हैं तथा उसके गर्भाशय में उच्च गुणवत्ता वाले अंडे का निर्माण होता हैं। जिससे महिलाओं को गर्भधारण करने में आसानी होती हैं। जल्दी प्रेगनेंसी चाहिए तो महिलाएं अपनी डाइट में विटामिन, मिनरल्स, फैट और फाइबर युक्त आहार को शामिल करें। इससे शरीर भी स्वस्थ रहेगा।  

ओव्युलेशन चक्र का ख्याल रखें, पीरियड्स ख़त्म होने के 14 से 18 दिन बाद महिलाओं के शरीर में ओव्युलेशन चक्र का समय प्रारंभ होता हैं। महिलाएं इस ओव्युलेशन चक्र के समय का ख्याल रखें। इस समय महिलाओं के गर्भाशय में मौजूद अंडे पुरुषों के शुक्राणु के साथ मिलकर जल्दी फर्टलाइज़ हो जाते हैं और महिलाएं गर्भवती हो जाती हैं। इस समय महिलाओं को गर्भधारण करने में आसानी होती हैं। 

बर्थ कंट्रोल पिल्स का इस्तेमाल ना करें, अगर आप जल्दी गर्भधारण करना चाहते हैं तो आप बर्थ कंट्रोल पिल्स का इस्तेमाल ना करें। इसके इस्तेमाल करने से महिलाओं के शरीर में प्रोजेस्टेरोन हार्मोन्स की कमी हो जाती हैं। जिससे महिलाओं को गर्भधारण करने में काफी समस्या का सामना करना पड़ता हैं। इसलिए आप इस बर्थ कंट्रोल का इस्तेमाल बिल्कुल भी ना करें। जब आप किसी भी तरह का बर्थ कंट्रोल का इस्तेमाल कर रही होती हैं तो शरीर में पुनः प्रोजेस्टेरोन हार्मोन्स बनने में थोड़ा समय लग जाता हैं। ऐसे में आप डॉक्टर की सहायता ले सकती हैं। 

0 comments:

Post a Comment