डेस्क: आपको ये बात सुनकर आश्चर्य लग रहा होगा। लेकिन ये बात बिल्कुल सच हैं केरल में 12 साल का बच्चा पिता बना है और महत्वपूर्ण बात यह है कि वह भारत का सबसे कम उम्र का पिता बन गया है। वहीं, उसके बच्चे को जन्म देने वाली मां की उम्र 16 साल है।
आपको बता दें की जब 16 साल की अविवाहित लड़की ने एर्नाकुलम के एक अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया। जन्म के बाद पिता की पहचान के लिए मेडिकल टेस्ट कराया गया। लड़की ने मां बनने के बाद 12 साल के एक लड़के का नाम लिया था। 'द हिंदू' की रिपोर्ट्स के अनुसार नवजात और लड़के का डीएनए टेस्ट कराया गया जिसमें दोनों के बीच पिता-पुत्री के संबंध की पुष्टि हुई।
दोनों नाबालिग लड़का और लड़की आपस में रिश्तेदार हैं। कुछ दिन पहले लड़की ने लड़के पर रेप का आरोप लगाया था। जिसके बाद उस लड़के पर केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया था। हालांकि बाद में उसे जमानत मिल गई।
डीएनए टेस्ट में इस बात की पुष्टि हुई है कि यह लड़का ही बच्ची का पिता है । हालांकि, लड़के ने भी लड़की पर जबरन संबंध बनाने का आरोप लगाया था। जिसके बाद लड़की के खिलाफ भी पॉक्सो ऐक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया था। लेकिन अभी वर्तमान समय में यह लड़का सबसे कम उम्र में पिता बनने का रिकॉड बना दिया हैं। क्यों की डीएनए टेस्ट में इस बात की पुष्टि हुई है।
0 comments:
Post a Comment