इन 4 चीजों को घर में रखने से चमक जाती है किस्मत, दूर होती है परेशानी

धर्म डेस्क: शास्त्रों की बात करें तो कभी कभी इंसान के जीवन में कुछ ऐसी परेशानियां जन्म ले लेती हैं। जिसके कारण उन्हें किसी भी काम में किस्मत का साथ नहीं मिलता हैं और उनकी जिंदगी कष्टों से घिर जाती हैं। आज इसी विषय में शास्त्रों के अनुसार जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसी चीजों के बारे में जिन चीजों को अगर आप अपने घरों में रखते हैं तो इससे आपकी किस्मत चमक सकती हैं तथा आपके जीवन की सभी परेशानी दूर हो सकती हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से। 
1 .वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में पिरामिड रखने से किसी भी दिशा में वास्तु दोष होने पर दोष समाप्त हो जाता है और घर में सकारात्मक उर्जा का संचार होने लगता है। इससे जीवन में तरक्की आती हैं और इंसान की किस्मत चमकने लगती हैं। इससे जीवन की सभी परेशानी भी दूर हो जाती हैं। 

2 .वस्तुशास्त्र के अनुसार घर में देवी लक्ष्मी की पूजा से जुड़े श्रीयंत्र के रहने से मां लक्ष्मी की कृपा जरूर मिलती है। इससे जीवन में समृद्धि आती हैं तथा इंसान को धन की कमी नहीं होती हैं। इससे आर्थिक कष्टों से भी मुक्ति मिलती हैं। 

3 .कछुआ वास्तु दोष दूर करने में बहुत ही कारगर होता है। फेंगशुई में बताया गया है कि मुंह में सिक्का पकड़े हुए कछुआ घर में होने पर धन का आगमन बना रहता है। इससे इंसान को रोजी रोजगार में तरक्की मिलती हैं तथा जीवन में किसी भी चीज की कमी नहीं होती हैं। 

4 .दरवाजे पर चाइनीज सिक्कों लटकाने से घर में नकारात्मक उर्जा का आगमन नहीं होता है और धन एवं सुख समृद्धि में वृद्धि होती है। साथ ही साथ जीवन की परेशानियों से भी मुक्ति मिल जाती हैं। 

0 comments:

Post a Comment