वास्तु दोष से बचना चाहते हैं तो जरूर करें ये 5 उपाय

धर्म डेस्क: शास्त्रों की बात करें तो कभी कभी इंसान के जीवन में वास्तु दोष उत्पन हो जाते हैं। जिससे जीवन में परेशानी आने लगती हैं और इंसान खुद को अस्वस्थ और ऊर्जाहीन महसूस करता हैं। साथ ही साथ घरों की तरक्की भी रूक जाती हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे उपाय के बारे में जिस उपाय को अपना कर आप वास्तु दोष से छुटकारा पा सकते हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से। 
1 .अगर आप वास्तु दोष से बचना चाहते हैं तो आप अपने घरों में झाड़ू को कभी भी खड़ा करके ना रखें । उस पर पैर भी नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से बरकत रुक जाती है और जीवन में वास्तु दोष उत्पन हो जाता हैं। 

2 .बिस्तर में बैठकर भोजन करने से भी वास्तु दोष घर में आता है। ऐसा करने से धन हानि होती है तथा जीवन में दरिद्रता आती हैं। इसलिए आप ऐसा करने से बचें। 

3 .अपने घर में पहली रोटी गाय के लिए बनानी चाहिए। गाय को मां का दर्ज़ा दिया गया है। गाय को खाना खिलाने से देवता और पितृ दोनों ही बड़े खुश होते हैं।  इससे घर की वास्तु दोष दूर हो जाता हैं। 

4 .शास्त्रों के अनुसार पूजा घर में स्वच्छता रखनी चाहिए। नित्य नियम से पूजा पाठ करने से कभी भी वास्तु दोष नहीं लगता हैं तथा घरों में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती हैं। 

5 .सुबह-सुबह घर में भजन सुनने से घर में अच्छा वातावरण बना रहता है सभी तरह कि नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है। साथ ही साथ घर में वास्तु दोष उत्पन नहीं होती हैं। 

0 comments:

Post a Comment