हेल्थ डेस्क: आज के वर्तमान समय में बहुत से लोग ऐसे हैं जिन्हे दिल संबंधित बीमारी हैं। यह समस्या लोगों में दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं। जिससे इंसान को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे सुपरफूड्स के बारे में जिसके सेवन से आप अपने दिल को हेल्दी रख सकते हैं तथा उसे बीमारियों से भी बचा सकते हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
बेरीज :
एक अध्ययन के अनुसार रोजाना 1 कप (150 ग्राम) ब्लूबेरी के सेवन से संवहनी गतिविधियों में सुधार हो सकता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि इसमें पाया जाने वाला एन्थोकायनिन नाम का ऐंटीऑक्सिडेंट हृदय रोगों की रोकथाम में मदद करता है। इसलिए आप इसका सेवन जरूर करें।
पालक :
दिल को हेल्थ रखने के लिए आप पालक का सेवन जरूर करें। क्यों की पालक में विटमिन-के साथ नाइट्रेट की भी भरपूर मात्रा होती है। ये दोनों पोषक तत्व हमारी धमनियों की रक्षा करते हैं और ब्लड प्रेशर को कम कर हृदय रोगों से सुरक्षा देते हैं।
ओट्स और क्वीन्वा :
आपको बता दें की ओट्स और क्वीन्वा दोनों ही होल ग्रेन फूड हैं जो फाइबर से भरपूर होते हैं। ओट्स में बीटा ग्लूकन नाम का फाइबर होता है जो आपके डाइजेस्टिव हेल्थ को बेहतर बनाकर हार्ट अटैक और स्ट्रोक के खतरे से बचाता है। वहीं, क्वीन्वा एक ग्लूटन-फ्री होल ग्रेन फूड है। विटमिन्स और मिनरल्स के अलावा इसमें 9 तरह का अमीनो ऐसिड पाया जाता है। होल ग्रेन फूड आइटम्स हार्ट डिजीज के रिस्क को कम करता हैं। इससे दिल हेल्दी रहता हैं।
नट्स :
बादाम, अखरोट और काजू ये 3 ऐसे नट्स हैं जिनमें ओमेगा 3 फैटी ऐसिड होता है जो ब्लड क्लॉट बनने के रिस्क को कम करते हैं और हार्ट को सुरक्षित रखते हैं। इससे दिल हेल्दी रहता हैं तथा दिल संबंधित बीमारी होने के चांस कम जाते हैं।
0 comments:
Post a Comment