गर्भवती महिलाओं के शरीर में होती है इन तीन चीजों की कमी, रखें ध्यान

हेल्थ डेस्क: आज के वर्तमान समय में बहुत सी गर्भवती महिलाएं ऐसी हैं जो शारीरिक रूप से अस्वस्थ रहती हैं। जिसके कारण उनके गर्भ में शिशु का सही तरीकों से विकास नहीं हो पाता हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे चीजों के बारे में जिन चीजों की कमी सभी गर्भवती महिलाओं के शरीर में होती हैं। इसलिए महिलाओं को इसका ख्याल रखना चाहिए। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
1 .पानी की कमी, गर्भवती महिलाओं के शरीर में सबसे ज्यादा पानी की कमी होती हैं। जिसके कारण महिलाओं को उल्टी और मितली की समस्या आने लगती हैं। सभी महिलाओं को इसके बारे में सही जानकारी होनी चाहिए ताकि महिलाएं खुद का ख्याल रख सकें। इस समस्या से बचने के लिए महिलाओं को भरपूर पानी का सेवन करना चाहिए।

2 .आयरन की कमी, गर्भवती महिलाओं के शरीर में आयरन की भी कमी होती हैं। इसकी कमी से महिलाओं के शरीर में सूजन की समस्या जन्म ले लेती हैं तथा गर्भ में शिशु का विकास सही तरीकों से नहीं हो पाता हैं। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए सभी गर्भवती महिलाओं को आयरन युक्त आहार का सेवन करना चाहिए तथा समय समय पर डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।

3 .फोलिक एसिड की कमी, गर्भवती महिलाओं के शरीर में फोलिक एसिड की कमी होने से गर्भ में पल रहा शिशु सही तरीकों से विकास नहीं कर पाता हैं। इसलिए सभी महिलाओं को इसका ख्याल रखना चाहिए तथा गर्भावस्था में फोलिक एसिड युक्त आहार का सेवन करना चाहिए। ताकि शरीर में फोलिक एसिड की कमी ना हो। गर्भवती महिलाएं डॉक्टर की सलाह लेकर फोलिक एसिड युक्त दवा का भी सेवन कर सकती हैं।

0 comments:

Post a Comment