टाइट और आकर्षक वजाइना के लिए 3 वर्कआउट्स

हेल्थ डेस्क: आज के वर्तमान समय में महिलाएं अपने वजाइना को टाइट और आकर्षक बनाना चाहती हैं ताकि उनके प्रेम संबंधों में किसी भी तरह की कोई परेशानी ना आएं और वो एक सफल यौन संबंध एन्जॉय कर सके। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे वर्कआउट्स के बारे में जिससे महिलाएं अपने वजाइना को टाइट और आकर्षण बना सकती हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से। 
कीगल व्यायाम। 
वजाइना को टाइट और आकर्षक बनाने के लिए कीगल व्यायाम सबसे फायदेमंद माना जाता हैं। यह वर्कआउट करने में भी बेहद आसान है। इसे आप अपने कमरे में ही कर सकती हैं। इसे करने के लिए आप सबसे पहले पीठ के बल लेट जाएं, उसके बाद अपनी वेजाइनल मसल्स को सिकोड़ें और छोड़ें।  इस प्रक्रिया को दिन में तीन से छह बार करें। आपको लाभ दिखाई देने लगेगा। 

लेग राइज़ेस। 
टाइट और आकर्षक वजाइना के लिए यह व्यायाम बहुत लाभकारी हैं। इसे करने के लिए ज़मीन पर लेटने के बाद अपने लोअर बैक के नीचे तौलिया रख दें।  फिर धीरे-धीरे अपने दोनों पैर उठाएं, यदि आप दोनों पैर एक साथ उठा पाने में दिक़्क़त महसूस हो रही हो तो एक-एक पैर उठाएं। अपने पैरों को मोड़ें नहीं।  पैर उठाने के बाद उसे कुछ सेकेंड तक ऊपर ही रहने दें, उसके बाद धीरे-धीरे पैर को नीचे ले आएं। इसे कम से कम 5 से 10 मिनट रोजाना करें। 

स्क्‍वॉट्स। 
इस व्यायाम को करने के लिए आप अपने पैरों पर खड़ी हो जाएं, हिप्स को थोड़ा-सा पीछे की ओर ले जाएं।  फिर फिर हिप्स को बेंच पर बैठने की पोज़िशन में ले जाएं।  स्क्‍वॉट्स एक्सरसाइज़ की पोज़िशन में रहते समय आपकी रीढ़ की हड्‍डी एकदम सीधी होनी चाहिए और सीना आगे की ओर। ये व्यायाम आप रोजाना 15 मिनट करें। इससे आपका वजाइना टाइट और आकर्षक होगा। 

0 comments:

Post a Comment