धर्म डेस्क: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इंसान के जीवनसाथी शनिदेव का स्थान सबसे उच्च हैं। अगर इंसान के जीवन पर शनिदेव की कृपा बनी रहती हैं तो जीवन में किसी भी चीज की कमी नहीं होती हैं। इंसान को यस की प्राप्ति होती हैं तथा उन्हें जीवन के हर कार्य में सफलता मिलता हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे भारत के कुछ ऐसे शनि मंदिर के बारे में जहां शनिदेव साक्षात दर्शन देते है। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
1. शनि शिंगणापुर।
महाराष्ट्र में स्थित इस मंदिर की ख्याति देश ही नहीं विदेशों में भी है। कई लोग तो इस स्थान को शनि देव का जन्म स्थान भी मानते है। ऐसा कहा जाता है कि यहां शनि देव हैं अपने भक्तों को साक्षात दर्शन देते है और उनकी हर मुराद पूरी करते हैं।
2. शनि मंदिर इंदौर।
इंदौर में शनिदेव का प्राचीन व चमत्कारिक मंदिर जूनी इंदौर में स्थित है। यह मात्र हिंदुस्तान का ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया का सबसे प्राचीन शनि मंदिर है। यहां आने वाले भक्तों की हर इच्छा पूरी होती हैं। साथ ही साथ इंसान के जीवन पर शनिदेव की कृपा बनी रहती हैं।
3. शनिचरा मंदिर, मुरैना।
मध्य प्रदेश में ग्वालियर के नजदीकी एंती गांव में शनिदेव मंदिर का देश में विशेष महत्व है। माना जाता है कि ये प्रतिमा आसमान से टूट कर गिरे एक उल्कापिंड से निर्मित है। यहां शनिदेव साक्षात दर्शन देते है और अपने भक्तों की हर मुराद पूरी करते हैं।
4 .. शनि मंदिर, प्रतापगढ़।
भारत के प्रमुख शनि मंदिरों में से एक शनि मंदिर उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में स्थित है जो शनि धाम के रूप में प्रख्यात है। कहते हैं कि यह ऐसा स्थान है जहां आते ही भक्त भगवान शनि की कृपा का पात्र बन जाता है और उनके जीवन की सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं।
5. शनि तीर्थ क्षेत्र, असोला।
आपको बता दें की यह मंदिर दिल्ली के महरौली में स्थित है। यहां शनि देव की सबसे बड़ी मूर्ति विद्यमान है जो अष्टधातुओं से बनी है। यहां आने वाले लोगों पर शनिदेव की कृपा सदैव बनी रहती हैं और जीवन के सारे दुख-दर्द दूर होते हैं।
0 comments:
Post a Comment