हेल्थ डेस्क: आज के समय में बहुत सी महिलाएं ऐसी हैं जो थायराइड की समस्या से ग्रसित हैं। महिलाओं के अंदर इस बात की चिंता बनी रहती हैं की आखिर उन्हें क्यों थायराइड की समस्या होती हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे उन कारणों के बारे में जिन कारणों की वजह से महिलाओं को थायराइड की समस्या होती हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
1 .आयोडीन की कमी : महिलाओं में थायराइड होने का सबसे बड़ा कारण आयोडीन की कमी हैं। क्यों की आयोडीन की कमी होने से थायराइड ग्लैंड की कार्य प्रणाली प्रभावित होती हैं और महिलाएं थायराइड की समस्या से ग्रसित हो जाती हैं। इससे महिलाओं की सेहत ख़राब रहने लगती हैं। इसलिए महिलाओं को सही जानकारी होनी चाहिए और उन्हें आयोडीन युक्त आहार का सेवन करना चाहिए।
2 .जंक फ़ूड का अधिक सेवन : आज के वर्तमान समय में महिलाएं जंक फ़ूड का अधिक सेवन करती हैं। जिसके सेवन से महिलाओं में थायराइड की समस्या जन्म ले लेती हैं। साथ ही साथ उनके शरीर का वजन भी बढ़ने लगता हैं और महिलाएं मोटापा का भी शिकार हो जाती हैं। इसलिए सभी महिलाओं को इस बात का ख्याल रखना चाहिए और उन्हें जंक फ़ूड का सेवन नहीं करनी चाहिए।
3 .तनाव और डिप्रेशन : अगर कोई महिला ज्यादा तनाव और डिप्रेशन में रहती हैं। तो इससे थायराइड ग्लैंड अनियंत्रित होने लगता हैं। जिससे महिलाओं में धीरे धीरे थायराइड की समस्या जन्म ले लेती हैं और महिलाएं खुद को अस्वस्थ महसूस करती हैं। इसलिए महिलाओं को ज्यादा तनाव और डिप्रेशन में नहीं रहना चाहिए और एक हैप्पी लाइफ एन्जॉय करनी चाहिए।
0 comments:
Post a Comment