नवरात्रि में करें ये 5 काम, सभी कष्टों से मिलेगी मुक्ति

धर्म डेस्क: शास्त्रों की बात करें तो नवरात्रि का महीना सबसे शुभ और पवित्र माना जाता हैं। इस समय में मां दुर्गा की उपासना कर शक्ति प्राप्त की जाती है।  मां दुर्गा का पूजन, दुर्गा सप्तशती का पाठ, व्रत करके आप भी मां भगवती से विशेष आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं। इससे आपके सभी कष्ट दूर हो जायेगे तथा आपके दैनिक जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहेगी। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से। 
माँ के मंत्र का जाप करें :
शरणागत दीनार्थ परित्राण परायणे
सर्वस्यार्ति हरे देवि नारायणी नमोस्तुते

नवरात्रि में माँ के इस मंत्र का जाप करने आप उनका आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं। इससे आपको कष्टों से मुक्ति मिल जाएगी तथा आपके जीवन में सुख और समृद्धि बनी रहेगी। इस मंत्र के जाप से मनचाही मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं। 

नवरात्रि में क्या करें :
1. नवरात्रि में मां दुर्गा के 108 नामों का जाप करें। 
2. अपने घर में अखण्ड ज्योति अवश्य जलाएं। 
3 .12 साल के कम उम्र की कन्याओं को प्रतिदिन फल, पेटा का प्रसाद दें। 
4 .सुबह, शाम दोनों समय मां दुर्गा की पूजा करें पूजा शुरु करने से पहले गणेश जी का ध्यान अवश्य करें। 
5 . नवरात्रि में मंत्र जाप या पूजा के तुरंत बाद भोजन ना करें। 

0 comments:

Post a Comment