डेस्क: मेडिकल साइंस की बात करें तो सेक्स करना इंसान के हेल्थ के लिए बहुत लाभकारी होता हैं। इससे इंसान के शरीर में डोपामाइन नामक हार्मोन का स्राव होता हैं। जिससे इंसान की सेहत अच्छी रहती हैं और इंसान शारीरिक और मानसिक रूप से खुद को सेहतमंद महसूस करता हैं। आज इसी विषय में मेडिकल साइंस के अनुसार जानने की कोशिश करेंगे सेक्स करने के फायदों के बारे में की सेक्स करने से इंसान को कौन-कौन से फायदे होते हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं।
1 .अमेरिकन जरनल ऑफ कार्डियोलॉजी में छपी एक स्टडी के अनुसार जो लोग सप्ताह में दो बार सेक्स करते हैं, वो स्ट्रोक और हार्ट अटैक के खतरों से उन लोगों से ज्यादा सुरक्षित रहते हैं। ऐसे लोगों में दिल संबंधित बीमारी होने के चांस कम जाते हैं और इनकी सेहत अच्छी रहती हैं।
2 .मेडिकल साइंस के एक अध्ययन के अनुसार सेक्स के दौरान शरीर में एंडॉर्फिन हार्मोन का स्राव होता है। जो इंसान के मूड को बूस्ट करने में मदद करता है। सेक्स के कारण स्ट्रेस के दौरान बढ़ने वाले ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में किया जा सकता है। इससे शरीर का ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता हैं।
3 .आपको बता दें की सेक्स के कारण शरीर में न्यूरोट्रांसमीटर्स रिलीज होते हैं। जिससे आपका मूड बेहतर होता है। केमिकल्स और हार्मोंस को छोड़ दें तो हेल्दी सेक्स आपके रिश्ते को और मजबूत बनाता है। इससे रिलेशनशिप में मिठास बनी रहती हैं।
4 .अगर आप नियमित रूप से सेक्स करते हैं तो इससे दिमाग के सेल्स मजबूत होते हैं। जिसके कारण सोचने समझने की शक्ति बेहतर होती हैं तथा इंसान खुद को स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करता हैं। साथ ही साथ डिप्रेशन की समस्या से भी छुटकारा मिल जाता हैं।
5 .आपको बता दें की सेक्स के दौरान ऑर्गैज्म तक पुहंचने के बाद शरीर में प्रोलैक्टिन हार्मोन का स्राव होता है। जिससे बहुत अच्छी नींद आती है। साथ ही साथ इंसान का शरीर ऊर्जावान रहता हैं और शरीर में बीमारी होने के चांस कम जाते हैं।
0 comments:
Post a Comment