मुंगफली खाना सेहत के लिए फायदेमंद, जानें फायदे

हेल्थ डेस्क: मेडिकल साइंस के अनुसार मूंगफली इंसान के सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता हैं। इसके सेवन से शरीर की कई बीमारियां दूर हो जाती हैं और इंसान खुद को स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करता हैं। मूंगफली में एनर्जी, फैट, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और ढेर सारे विटामिन व मिनरल्‍स भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं जो शरीर के लिए फायदेमंद साबित होते हैं। तो आइये आज जानते हैं मूंगफली खाने के फायदे के बारे में। 
कैंसर से बचाव :
मूंगफली में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, आयरन, फॉलेट, कैल्शियम और जिंक शरीर को कैंसर सेल्स से लड़ने में मदद करते हैं। इससे कैंसर की बीमारी होने के चांस कम जाते हैं। इसलिए सभी व्यक्ति को रोजाना इसका सेवन करना चाहिए। 

डायबिटीज रखे कंट्रोल :
रोजाना मूंगफली खाने से डायबिटीज की संभावना 21% कम होती है। मूंगफली में पाए जाने वाला मैंगनीज नामक तत्व ब्लड शुगर को कंट्रोल करने का काम करता हैं। जिससे डायबिटीज का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है। 

तनाव से राहत :
मूंगफली में ट्रिपटोफान नामक एमिनो एसिड होता है जो इंसान के मूड सुधारने वाले हार्मोन सेरोटोनिन का स्राव बढ़ाता है। इससे मूड अच्छा होता है और मन शांत रहता हैं। इससे डिप्रेशन की समस्या ठीक हो जाती हैं। साथ ही साथ सोचने समझने की शक्ति बेहतर रहती हैं।

एनीमिया से बचाव :
आयरन से भरपूर होने के कारण मूंगफली का सेवन एनीमिया की प्रॉब्‍लम से बचाव करता है।आपके लिए भीगी हुई मूंगफली को गुड़ के साथ खाना ज्यादा फायदेमंद रहेगा। 

इम्यून सिस्टम मजबूत :
मूंगफली में भरपूर मात्रा  में फाइबर और अन्य जरूर तत्व होते हैं, जिससे पाचन व इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। इससे इंसान का शरीर स्वस्थ रहता हैं तथा शरीर में किसी भी प्रकार के बीमारी होने के चांस कम जाते हैं। इससे कब्ज और गैस की समस्या भी नहीं होती हैं। 

0 comments:

Post a Comment