हेल्थ डेस्क: सर्दी का मौसम आ गया हैं। इस मौसम में खुद को फ़िट रखना बड़ी बाद होती हैं। क्यों की इस मौसम में सबसे ज्यादा डर ठंड लगने का होता हैं। आज इसी विषय में आयुर्वेद के अनुसार जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसी चीजों के बारे में जिन चीजों का सेवन करने आप सर्दियों में खुद को फिट रख सकते हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
गुड़ और घी।
आयुर्वेद के अनुसार गुड़ और घी का संयोजन साइनस को साफ करने और ठंड रोकने में मदद कर सकता है। इसका सेवन रोग प्रतिरक्षा को बढ़ाता है और शरीर को गर्म रखता है। यह खांसी और सर्दी का इलाज करने में मदद कर सकता है और शरीर के तापमान को भी नियंत्रित रखता है। इसलिए सर्दियों में इसका सेवन करें आपका शरीर फ़िट और बीमारी मुक्त रहेगा।
कुल्थी दाल।
सर्दियों के दिनों में कुल्थी दाल अमृत माना जाता हैं। कुल्थी दाल न केवल गुर्दे की पथरी को रोकने में मदद करती है, बल्कि त्वचा और खोपड़ी को सर्दियों के दौरान अच्छी तरह से हाइड्रेटेड और पोषित रहने में मदद करती है। इससे शरीर में बीमारी होने के चांस कम जाते हैं और इंसान का शरीर सेहतमंद रहता हैं। इसलिए सर्दियों में इसका सेवन जरूर करें।
मक्का।
मकई का आटा गेहूं के आटे का एक ग्लूटेन फ्री विकल्प है। इसमें बी-कॉम्प्लेक्स विटामिन होते हैं। यह आपकी त्वचा, बाल, हृदय, मस्तिष्क और पाचन के लिए भी अच्छा है। मक्के की रोटी विटामिन ए, सी, के, बीटा-कैरोटीन और सेलेनियम का अच्छा स्रोत है। सर्दियों के दिनों में इसका सेवन अमृत के समान होता हैं। इससे शरीर में बीमारी होने के चांस कम जाते हैं और इंसान खुद को स्वस्थ और फिट महसूस करता हैं।
0 comments:
Post a Comment