आज के वर्तमान समय में बहुत से लोग ऐसे हैं जिनके शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी होती हैं। इस कमी के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं तथा उनकी सेहत भी खराब हो जाती हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे चुकंदर के सेवन के बारे में की अगर आप इस मौसम में चुकंदर खाते हैं तो आपके शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी नहीं होगी। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
1 .चुकंदर में मौजूद एंटी ऑक्सिडेंट तत्व शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करते हैं। बेटानिन एंटी ऑक्सिडेंट नामक पिगमेंट या रंग होता है, जो एंटी इन्फ्लेमेटरी गुणों को बढ़ाता है। इसके सेवन से शरीर में बीमारी होने के चांस कम जाते हैं और इंसान खुद को ऊर्जावान महसूस करता हैं।
2 .चुकंदर आयरन का सबसे अच्छा स्रोत होता हैं। इसके सेवन से शरीर में नए ब्लड सेल्स का निर्माण होता हैं। जिससे इंसान के शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी नहीं होती हैं और इंसान खुद को स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करता हैं।
3 .चुकंदर में मौजूद बेटेन तत्व आंतों को साफ करता है और पेट से जुड़ी बीमारियों से बचाता है। एक कप चुकंदर में करीब साढे़ तीन ग्राम फाइबर होता है, जो अपच, कब्ज या इरिटेबल बाउर्ल सिंड्रोम, इन्फ्लेमेटरी बाउल डिजीज की समस्या को दूर करने में मदद करता है। इसलिए सभी व्यक्ति को रोजाना चुकंदर का सेवन करना चाहिए।
4 .दरअसल चुकंदर में सोडियम, पोटैशियम, फॉस्फोरस, क्लोरीन और आयोडीन जैसे तत्व पाए जाते हैं। पोटैशियम शरीर को पोषण प्रदान करने में मदद करता है। क्लोरीन लिवर, किडनी और गॉल ब्लैडर से विषैले और एलर्जन तत्वों को बाहर निकालने में मदद करती है। इससे इंसान का शरीर सेहतमंद रहता हैं।
0 comments:
Post a Comment