थायराइड की समस्या इंसान के हेल्थ के लिए बहुत खतरनाक होता हैं। इससे इंसान की शारीरिक और मानसिक स्थिति खराब हो जाती हैं और इंसान खुद को अस्वस्थ और ऊर्जाहीन महसूस करता हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे थायराइड के लक्षण और इससे बचने के उपाय के बारे में। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
थायराइड के लक्षण : थायराइड की बीमारी होने पर इंसान के शरीर में सुस्ती, थकान, कब्ज और त्वचा के रुखेपन की समस्या होती है। इसके अलावा, इस बीमारी में महिलाओं का पीरियड्स की अनियमितता भी रहती है। थायराइड के लक्षणों में मन का चंचलपन, याददाश्त कमजोर और मांसपेशियों एवं जोड़ों में दर्द की शिकायत भी होती है। इसी समस्या होने पर डॉक्टर की सलाह लेना सबसे बेहतर माना जाता हैं। इसलिए सभी व्यक्ति को इस बात का ख्याल रखना चाहिए।
थायराइड से बचने के उपाय : अगर किसी व्यक्ति के शरीर में थायराइड के लक्षण दिखने लगे तो फौरन डॉक्टर को दिखाना चाहिए, क्योंकि यह बीमारी बिगड़ने पर शरीर पर घातक असर करती है। यह बीमारी गर्दन के निचले हिस्से में स्थित इंडोक्राइन ग्रंथि में होती है। इस बीमारी से बचने के लिए आपको फाइबर युक्त भोजन लेना चाहिए और जरूरी तौर पर शारीरिक गतिविधियां करनी चाहिए। साथ ही साथ मॉर्निंग वॉक करनी चाहिए और आयोडीन युक्त आहार का सेवन करना चाहिए।
0 comments:
Post a Comment