ये है भारत के 5 सबसे बड़े रेलवे स्टेशन, जानिए सभी का नाम

न्यूज डेस्क: भारतीय दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क हैं। यहां काफी लोग रेल में सफर करना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं की भारत का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन कौन सा हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे भारत के सबसे बड़े रेलवे स्टेशन के बारे में। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से। 
ये है भारत के 5 सबसे बड़े रेलवे स्टेशन। 
1. गोरखपुर जंक्शन, उत्तर प्रदेश। 
आपको बता दें की यह दुनिया का सबसे लंबा रेलवे स्टेशन है। ये दिनाँक 6/10/2013 को री-मॉडलिंग के काम के बाद गोरखपुर जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 और 2 की संयुक्त लंबाई 1366.4 मीटर (4,483 फीट) हो गई है, जो कि दुनिया की सबसे बड़ी है। 

2. कोल्लम जंक्शन, केरल। 
वर्तमान समय में यह भारत तथा दुनिया का दूसरा सबसे लम्बा रेलवे स्टेशन है। इस जंक्शन की लंबाई 1,180.5 मीटर (3,873 फीट) है। इस स्टेशन पर 6 प्लेटफार्म है और 17 ट्रैक हैं। 

3. खड़गपुर जंक्शन, वेस्ट बंगाल। 
भारत तथा दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन है। इसकी लंबाई 1,072.5 मीटर (3,519 फीट) है। इस स्टेशन पर 12 प्लेटफार्म हैं। 

4. बिलासपुर जंक्शन, छत्तीसगढ़। 
यह भारत का चौथा सबसे बड़ा स्टेशन है। इसकी लंबाई 802 मीटर (2,631 फीट) है। इसमें 9 प्लेटफार्म तथा 18 ट्रैक हैं।

5. झांसी जंक्शन, उत्तर प्रदेश। 
यह भारत का पांचवां सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन है। यह भारत के व्यस्त स्टेशनों में से एक है। इसकी लंबाई 770 मीटर (2,526 फीट) है। इसमें 7 प्लेटफॉर्म तथा 13 ट्रैक हैं।

0 comments:

Post a Comment