न्यूज डेस्क: अगर आप बिहार BPSC के लेक्चरर भर्ती परीक्षा 2016 का परिणाम का इंतजार कर रहे थे तो आपके लिए अच्छी खबर हैं। क्यों की बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर लेक्चरर (Lecturer) भर्ती परीक्षा 2016 का परिणाम घोषित कर दिया है। उम्मीदवार बिहार BPSC के आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
आपको बता दें की बीपीएससी ने 9 दिसंबर से 4 जनवरी 2020 तक आयोजित किए गए इंटरव्यू के लिए 437 उम्मीदवारों को बुलाया था। BPSC ने अंग्रेजी, हिंदी, बॉटनी, फिजिक्स, केमिस्ट्री, जूलॉजी, सोशल साइंस, मैथिली, बंगाली और मैथमेटिक्स सहित विभिन्न विषयों में लेक्चरर के पद के लिए 147 रिक्तियों के लिए साल 2016 में आवेदन आमंत्रित किए थे।
कैसे देखे रिजल्ट।
1. आप सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
2. होमपेज पर उस लिंक पर क्लिक करें जो फाइनल रिजल्ट परिणाम: सरकार में विभिन्न विषयों के लेक्चरर के पद के लिए कहता है।
3. इसके बाद एक पीडीएफ फाइल खुलेगी।
4. इसमें मेरिट सूची में अपना नाम खोजें।
0 comments:
Post a Comment