रांची : झारखंड में कोरोना हुआ बेकाबू, एक दिन में मिले 155 संक्रमित

न्यूज डेस्क: झारखंड की राजधानी रांची से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक झारखंड में एकबार फिर से कोरोना बेकाबू होने लगा हैं। राज्य के अलग-अलग जिलों में कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने से स्वास्थ्य विभाग की टेंशन बढ़ने लगी हैं। 

खबर के अनुसार  मंगलवार को झारखंड में कोरोना के 155 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। जिसके कारण राज्य में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 608 हो गया है। ऐसे में यहां के लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए और कोरोना गाइडलाइन का पालन करनी चाहिए।

आपको बता दें की मंगलवार को झारखंड के रांची में सबसे ज्यादा 53 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि झारखंड के धनबाद में 20, कोडरमा में 23, पूर्वी सिंहभूम में 14, हजारीबाग में 12, बोकारो में 08, दुमका में 05 और चतरा में 04 नए संक्रमित मिले हैं। 

वहीं मंगलवार को ही झारखंड के देवघर में 04, गिरिडीह में 03, पं सिंहभूम में 03, पलामू में 02 के साथ गुमला में एक, जामताड़ा में एक, सरायकेला में एक और खूंटी में एक कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इसतरह से कोरोना झारखंड के अपना पैर पसार रहा हैं।

0 comments:

Post a Comment