बक्सर, नालंदा, पूर्णिया, भोजपुर के लोग बनाये ई-श्रम कार्ड, पाए 2 लाख का बीमा

न्यूज डेस्क: बक्सर, नालंदा, पूर्णिया, भोजपुर सहित देशभर के लोगों के लिए मोदी सरकार ने ई-श्रम पोर्टल बनाया हैं। इस पोर्टल पर जा कर आप ई-श्रम कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते हैं। साथ ही साथ आप कई तरह की सरकारी योजनाओं का लाभ ले सकते हैं। 

खबर के अनुसार ई-श्रम कार्ड बनाने के बाद सरकार के द्वारा आपको 2 लाख रुपये तक का मुफ्त बीमा भी दिया जायेगा। साथ ही साथ अगर किसी व्यक्ति की दुर्घटना में मृत्यु हो जाती हैं तो उनके परिवार को 2 लाख और आंशिक रूप से विकलांग होने पर 1 लाख रुपए की राशि दी जाएगी।

आपको बता दें की  ई-श्रम कार्ड बनाने की प्रक्रिया बिल्कुल फ्री हैं। साथ ही साथ सरकार के द्वारा जो लाभ दिया जा रहा हैं। इसके लिए भी आपसे कोई पैसा नहीं लिया जायेगा। इसलिए आप ऑनलाइन के द्वारा जल्द से जल्द ई-श्रम कार्ड बनवा लें। 

आप चाहें तो खुद ऑनलाइन जाकर पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं या फिर दूसरा आप कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर भी पंजीकरण कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए आधार कार्ड, बैंक खाता और फिर मोबाइल नंबर की ज़रूरत पड़ेगी।

आवेदन करने के लिए वेबसाइट पोर्टल : https://eshram.gov.in/hi/node/3

0 comments:

Post a Comment