न्यूज डेस्क: कोरोना महामारी के बीच बिहार सरकार हाइकोर्ट और परिवहन विभाग में बंपर भर्ती करने जा रही हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए यह एक अच्छा मौका हैं। मिली जानकारी के अनुसार बिहार सरकार पटना हाई कोर्ट में असिस्टेंट के बाद पर 397 लोगों की बहाली करने की स्वीकृति दी गई है। बहुत जल्द भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
वहीं नीतीश सरकार कैबिनेट की बैठक में परिवहन विभाग में क्लर्क के पद पर 353 बहाली की स्वीकृति दी गई है। साथ ही साथ आदेश दिया गया हैं की बहुत जल्द इन पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जाएं ताकि नौकरी के इन्तजार कर रहे लोगों को इसका लाभ प्राप्त हो.
सरकारी आदेश के अनुसार विभाग बहुत जल्द इन पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर सकता हैं और आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो सकती हैं। लॉकडाउन ख़त्म होने के बाद भर्ती प्रक्रिया प्रारम्भ हो सकती हैं। आप समय समय पर इसके आधिकारिक वेबसाइट को विजिट करें।
0 comments:
Post a Comment