मोदी पावर से डरा ड्रैगन, अब भारत के साथ नहीं करेगा युद्ध

न्यूज डेस्क: भारत के साथ सीमा पर विवाद पैदा करने वाला चीन अब डरा डरा सा दिख रहा हैं। उसे मोदी पावर का डर सताने लगा हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सख्त स्टैंड चीन पर भारी पड़ता दिख रहा हैं। चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि सीमा के हालात (LAC) पूरी तरह स्थिर हैं। उन्होंने कहा की भारत और चीन एक-दूसरे के लिए खतरा नहीं हैं। 
कुछ दिन पहले चीनी राष्ट्पति ने युद्ध के लिए सेना को तैयार रहने को कहा था। लेकिन चीन की चाल पर पीएम मोदी का सख्त स्टैंड कारगर दिख रहा है। भारत ने सीमा पर चीन को सबक सिखाने के लिए अपनी गश्ती को और भी आक्रामक कर दिया हैं तथा सेना की संख्या को भी बढ़ा दिया हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार चीनी मीडिया में आक्रामक बयानबाजी के बाद चीन ने अब समझौते की भाषा बोलना शुरू किया है। अब भारत से शांति की अपील कर रहा हैं। भारत में चीन के राजदूत सुन वेडांग ने कहा है कि भारत और चीन एक-दूसरे के लिए खतरा नहीं हैं। द्विपक्षीय सहयोग में दोनों देशों के मतभेद की परछाई पड़ने की इजाजत नहीं दी जानी चाहिए। दोनों देशों की बीच अच्छा तालमेल बना रहेगा। 

आपको बता दें की मंगलवार को भारत ने साफ तौर पर कहा था कि वह फॉरवर्ड पोजीशन से तब तक पीछे नहीं हटेगा जब तक चीन के सैनिक एलएसी पर गश्त वाली पूर्ववत स्थिति में नहीं आते हैं। भारत के इस सख्त रुख को देखकर ड्रैगन डर गया हैं। क्यों की वो जानता हैं की भारत डोकलाम की तरह पीछे नहीं हटेगा। 

0 comments:

Post a Comment