न्यूज डेस्क: चीन के वुहान से कोरोना वायरस की उत्पति हुयी हैं। इस वायरस के बारे में अभी तक वैज्ञानिकों को भी पूरी जानकारी नहीं मिल पायी हैं। दुनिया भर के वैज्ञानिक इस वायरस पर रिसर्च कर रहे हैं ताकि इस वायरस की वैक्सीन बनाया जा सकें।
रिसर्च के दौरान वैज्ञानिकों ने इस बात का खुलासा किया हैं की कोरोना वायरस दो प्रकार के होते हैं। एक वायरस लोगों को ज्यादा प्रभावित करता हैं तो एक वायरस लोगों को ज्यादा प्रभावित नहीं करता हैं। रिसर्च में में पाया गया कि इनमें ‘एल’ टाइप वायरस सामान्य तौर पर जानवरों से मनुष्य में फैलता है। इसके बाद दूसरा ‘एस’ टाइप वायरस अचानक देखने को मिला, जो इतना खतरनाक नहीं, जितना कि ‘एल’ टाइप वायरस होता है। इसके बारे में पूरी जानकारी के लिए वैज्ञानिक अभी रिसर्च में लगे हुए हैं।
आपको बता दें शोध के दौरान 103 मामलों से लिए गए सैंपल का अध्ययन कर बीजिंग के एक वैज्ञानिक इस बात का पता लगाया हैं। साथ ही साथ उन्होंने ये भी बताया हैं की कोरोना वायरस के जीनोम में परिवर्तन देखे गए हैं। इन जीनोम में अंतर होने के आधार यह वायरस दो प्रकार के होते हैं। एक वायरस को ‘एल’ टाइप माना गया और दूसरे को ‘एस’ टाइप माना गया।
0 comments:
Post a Comment