क्या कोरोना वैक्सीन कभी नहीं बन पाएगी, जानिए क्या कहते हैं वैज्ञानिक

न्यूज डेस्क: आज के वर्तमान समय में पूरी दुनिया कोरोना वायरस से जंग लग रही हैं। इस वायरस को ख़त्म करने के लिए वैज्ञानिक प्रतिदिन रिसर्च कर रहे हैं। लेकिन अभी तक किसी देश के वैज्ञानिक को पूर्ण रूप से सफलता हासिल नहीं हुई हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे की क्या कोरोना वैक्सीन कभी नहीं बन सकती हैं। तो आइये जानते हैं। 
लंदन के इम्पीरियल कॉलेज के प्रोफेसर और ग्लोबल हेल्थ एक्सपर्ट डेविड नबैरो ने सीएनएन के हवाले से इस बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा हैं की कोरोना वायरस की वैक्सीन बनाना काफी मुश्किल हैं। इसलिए लोगों को इसमें जीने की आदत डालनी होगी। 

उन्होंने कई देशों के किये गए दावों पर कहा की साल 1984 में एचआईवी वैक्सीन को लेकर अमेरिका की उस वक्त रहीं स्वास्थ्य मंत्री मार्गरेट हेकलर ने कहा था कि दो साल के भीतर एचआईवी वैक्सीन बन जाएगी। कई देश के वैज्ञानिकों ने भी कई तरह के दावे किये थे। हालांकि करोड़ों मौत होने के बावजूद आज तक एचआईवी की वैक्सीन डेवलप नहीं हो पाई है। 

आज भी दुनिया भर के वैज्ञानिक एचआईवी वैक्सीन बनाने को लेकर रिसर्च कर रहे हैं। लेकिन उसने ये भी कहा की कोरोना की वैक्सीन बन सकती हैं। लेकिन देश की सरकार को प्लान बी भी बनाने की जरुरत हैं। ताकि वैक्सीन ना बनने पर प्लान बी पर आगे बढ़ा जा सके। 

0 comments:

Post a Comment