न्यूज डेस्क: बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने अपने सरकार की तारीफ करने हुए कहा की मैंने बिहार में कानून राज्य को स्थापित किया हैं। बिहार में कानून का राज्य कायम हैं। हम क्राइम, करप्शन और कम्युनलिज्म को ना बर्दाश्त किया है और ना ही करेंगे। उन्होंने इस सन्दर्भ में और भी कई बातें बताई। आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
1 .मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले यहां पुलिस कर्मियों के रहने के इंतजाम राज्य में नहीं थे। हमारी सरकार ने एक-एक चीज पर ध्यान दिया और नए-नए थाने भवन बने।
2 .सीएम नीतीश ने कहा की बिहार में शाम ढलने के बाद लोग घरों से निकलते नहीं थे। कई-कई नरसंहार भी राज्य में हुए। हमारी सरकार ने इन सभी चीजों को रोका।
3 .बिहार के थानों में महिलाओं के लिए अलग शौचालय आदि के इंतजाम किए गए महिला पुलिस के लिए 35% आरक्षण दिया गया।
4 .बिहार में पुलिस बल में महिलाएं जितनी संख्या में है, देश में और किस राज्य में नहीं हैं।
5 .अपने शासनकाल में हमने कभी भी पुलिस को ना किसी को फंसाने और ना ही बचाने के लिए कहा है।
6 .समाज में जो भी गलती करेगा उस पर करवाई निश्चित है।
7 .अब राज्य में कानून तोड़ने वालों पर सख्त कारवाई होती हैं।
8 .सीएम नीतीश ने कहा की राजगीर में पुलिस एकेडमी का सुंदर भवन का निर्माण कराया जा रहा है।
9 .हमने क्राइम, करप्शन और कम्युनलिज्म को ना बर्दाश्त किया है और ना ही करेंगे।
10 .बिहार में आगे भी कानून का राज्य कायम रहेगा।
0 comments:
Post a Comment