बिहार के नियोजित शिक्षकों को झटका, वेतनवृद्धि पर लग सकती है रोक

न्यूज डेस्क: बिहार में नियोजित शिक्षकों को बड़ा झटका लग सकता हैं। क्यों की बिहार सरकार इनके वेतन वृद्धि पर रोक लगा सकती हैं। मिली जानकारी के मुताबिक कोरोना संकट के कारण राज्य सरकार की आर्थिक स्थिति खराब हो गई। जिसके कारण सरकार ऐसा फैसला ले सकती हैं। 
मिली जानकारी के मुताबिक बिहार शिक्षा विभाग में नियोजित शिक्षकों के वेतन में 20 से 25 प्रतिशत बढ़ोतरी की तैयारी चल रही थी। लेकिन, कोरोना संकट ने इसपर ब्रेक लगा दिया हैं। कोरोना के कारण चौतरफा आर्थिक संकट के बाद अब माना जा रहा है कि नियोजित शिक्षकों के वेतन में 10 से 15 प्रतिशत की ही बढ़ोतरी हाे सकती है। हालांकि अभी सरकार की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई हैं। 

बिहार में कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन लगा हुआ हैं। इससे राज्य की आर्थिक स्थिति दिन प्रतिदिन खराब होती जा रही हैं। इस स्थिति में नियोजित शिक्षकों के वेतन वृद्धि पर सरकार फिलहाल रोक लगा सकती हैं। स्थिति सामान्य होने पर वेतन वृद्धि का फैसला लिया जा सकता हैं। 

0 comments:

Post a Comment