बड़ी खबर LIVE: बिहार के 5 करोड़ लोगों को मिलेगी बड़ी खुशखबरी

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले 5 करोड़ लोगों को बहुत जल्द खुशखबरी मिलने वाली हैं। क्यों की महात्मा गांधी सेतु का पश्चिमी लेन 31 जुलाई से चालू हो जाएगा। जिससे उतरी बिहार के लोगों को आने जाने में परेशानी नहीं होगी और इनकी राहें आसान हो जाएगी। 
मिली जानकारी के मुताबिक गंगा नदी पर महात्मा गांधी सेतु के पश्चिमी लेन पर 31 जुलाई को दोपहर बाद से वाहनों का परिचालन शुरू हो जाएगा। केंद्रीय रोड एंव परिवहन मंत्री नितिन गडकरी नई दिल्ली से और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसकी जानकारी बिहार के पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव ने दी हैं। 

आपको बता दें की गांधी सेतु के पुरुद्धार का कार्य तीन साल पहले जुलाई 2017 में शुरू हुआ था। इस पुल के चारो लेन के पुररुद्धार में 1742.01 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। इसका निर्माण होने से राज्य के करीब 5 करोड़ लोगों को फायदा होगा। 

0 comments:

Post a Comment