उत्तर प्रदेश में 10 हजार होमगार्ड की होगी भर्ती, जानें पूरी डिटेल्स

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश में नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यूपी में बहुत जल्द 10 हजार होमगार्ड की भर्ती होगी। इसको लेकर यूपी सरकार ने मंजूरी दे दी हैं। बहुत जल्द भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो सकती हैं।

खबर के अनुसार उत्तर प्रदेश में होमगार्ड के पदों पर भर्ती की प्रक्रिया बिहार पंचायत चुनाव के बाद शुरू कर दी जाएगी। इसको लेकर विभाग ने तैयारी शुरू कर दी हैं। इसको लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड (UPPRB) के द्वारा नोटिश जारी किया जायेगा।

उम्मीदवारों की योग्यता : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता 12वीं पास निर्धारित किया जायेगा। इसकी पूरी डिटेल्स आपको नोटिश में मिलेगी।

कितने पदों पर होगी भर्ती : बता दें की इस भर्ती प्रक्रिया के तहत  पुरुषों के लिए 8000 रिक्तियां होंगी और महिलाओं के लिए 2000 रिक्तियां होंगी। 

आधिकारिक वेबसाइट : http://uppbpb.gov.in/

अगर आप उत्तर प्रदेश में होमगार्ड बनना चाहते हैं तो आप आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाये रखें। क्यों की इन पदों पर भर्ती को लेकर कभी भी नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता हैं और ऑनलाइन के द्वारा आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो सकती हैं।

0 comments:

Post a Comment