खबर के अनुसार झारखंड के अल्पसंख्यक प्राथमिक स्कूलों में शिक्षकों के खाली पड़े पदों को भरने के लिए सेवा शर्त और नियुक्ति नियमावली तैयार की जा रही है। दिसंबर महीने में इसे वित्त व विधि विभाग की स्वीकृति के बाद झारखंड कैबिनेट के पास भेजा जायेगा।
आपको बता दें की झारखंड कैबिनेट से स्वीकृति मिलने के बाद शिक्षकों के 2800 पदों पर भर्ती को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया जायेगा। साथ ही साथ भर्ती की प्रक्रिया भी पूरी की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार इसपर नजर बनाये रखें।
झारखंड के अल्पसंख्यक विद्यालयों में शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया में भी बदलाव किया जा सकता हैं। प्रारंभिक स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति की तर्ज पर अल्पसंख्यक विद्यालयों के शिक्षकों के लिए भी परीक्षा लिया जा सकता हैं। बहुत जल्द नई नियामवली जारी किया जायेगा।
0 comments:
Post a Comment