खबर के अनुसार साल का ये आखरी सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। जिसके कारण पटना, रांची, लखनऊ, भोपाल में सूतक काल मान्य नहीं होगा। लेकिन फिर भी इस ग्रहण का असर इंसान के दैनिक जीवन में दिखाई देगा। इसलिए इस दौरान पूजा-पाठ और शुभ कार्यों की मनाही होगी।
सूर्य ग्रहण का समय : सूर्य ग्रहण सुबह 10 बजकर 59 मिनट पर शुरू हो जाएगा, जो करीब 4 घंटे बाद दोपहर 3 बजकर 07 मिनट पर खत्म होगा।
ज्योतिष के मुताबिक आमतौर पर 12 घंटे पहले से पूर्ण सूर्य ग्रहण का सूतक काल शुरू हो जाता है। लेकिन चार दिसंबर को लगने वाले ग्रहण में सूतक काल मान्य नहीं होगा। क्यों की आंशिक या उपछाया होने पर सूतक नियमों का पालन अनिवार्य नहीं होता है। इसलिए पटना, रांची, लखनऊ, भोपाल सहित भारत के किसी भी इलाकों में सूर्य ग्रहण का असर ज्यादा नहीं देगा।
0 comments:
Post a Comment