धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गया का रुक्मिणी तालाब एक ऐसा तलब हैं। जिस तलब में स्नान करने के बाद महिलाएं अक्षयवट को गले लगाती है। इससे उन्हें संतान सुख की प्राप्ति होती हैं और महिलाओं को मां बनने में किसी तरह की परेशानी नहीं होती हैं।
यहां के परोहित बताते हैं की इस तलब को भगवान कृष्ण ने बनवाया था। मान्यता है कि भगवान श्रीकृष्ण की पत्नी रुक्मिणी ने इसी तालाब में स्नान किया था। तब से लेकर आज तक देश-दुनिया की महिलाएं इस तलब में स्नान करने के लिए आती हैं।
मिली जानकारी के अनुसार महिलाएं संतान प्राप्ति के लिए स्थानीय ब्राह्मण से संकल्प कराने के बाद तलब में स्नान करती हैं। इसके बाद महिलाओं को अक्षयवट का आलिंगन करना होता हैं। फिर वो अपने आंचल को फाड़ कर अक्षयवट में बांध देती हैं। ऐसा करने से उन्हें बहुत जल्द संतान का सुख मिलता हैं।
0 comments:
Post a Comment