जबलपुर : मध्य प्रदेश में 1255 पदों पर भर्तियां, यहां देखें नोटिश

न्यूज डेस्क: मध्य प्रदेश के जबलपुर से बड़ी खबर आ रही हैं। मिली जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में 1255 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू हो गया हैं। इच्छुक उम्मीदवार अपनी योग्यता के अनुसार ऑनलाइन के द्वारा आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें।

पदों का विवरण : मध्यप्रदेश राज्य के जिला एवं सत्र न्यायालयों में शीघ्रलेखक ग्रेड-2, स्टेनोग्राफर ग्रेड-3, स्टेनोग्राफर ग्रेड-3 (कोर्ट मैनेजर स्टाफ), सहायक ग्रेड-3, सहायक ग्रेड-3 के कुल 1255 पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन मांगे हैं।

योग्यता : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएट होनी चाहिए। पूरी जानकारी के लिए नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ें।  

आवेदन की तिथि :

ऑनलाइन आवेदन की प्रारंभिक तिथि: 30 नवंबर 2021 

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि : 30 दिसंबर 2021

चयन प्रक्रिया : जारी नोटिफिकेशन के अनुसार मध्यप्रदेश हाईकोर्ट, जबलपुर के इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन एग्जाम के द्वारा होगा।

आयु सीमा : सामान्य वर्ग के पुरुषों के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष, जबकि अन्य वर्ग के लिए 45 वर्ष निर्धारित किया गया हैं। 

वेतनमान : 5200- 20200 रुपए, ग्रेड पे 2400 (नोटिश देखें)

आधिकारिक वेबसाइट :

https://mphc.gov.in/PDF/web_pdf/RE/ADVERTISEMENT%20OF%20CLASS%202&3.pdf

0 comments:

Post a Comment