न्यूज डेस्क: अगर आपने सहायक अभियंता के लिए आवेदन किये थे तो आपको बता दें की बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC - Bihar public service commision) ने सहायक अभियंता भर्तियों की लिखित परीक्षा की तिथियों की घोषणा अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर कर दी है। यह परीक्षाएं 21 मार्च 2020 से 29 मार्च 2020 तक आयोजित की जाएंगी। उम्मीदवार बिहार BPSC के आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर पूरी डिटेल्स प्राप्त कर सकते हैं।
कब होगा परीक्षा ।
आयोग की आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक, विज्ञापन संख्या 01/2019 की सहायक अभियंता (सिविल) परीक्षा 21 मार्च 2020 (शनिवार) और 22 मार्च 2020 (रविवार) को आयोजित होगी।
विज्ञापन संख्या 02/2019 सहायक अभियंता (इलैक्ट्रिकल), 03/2019 सहायक अभियंता (सिविल), 04/2019 सहायक अभियंता (मैकेनिकल) की परीक्षाएं 28 मार्च 2020 (शनिवार) और 29 मार्च 2020 (रविवार) को आयोजित होंगी।
उम्मीदवार परीक्षा संबंधी अधिक जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट http://www.bpsc.bih.nic.in/ पर जाएं।
0 comments:
Post a Comment