ये है दुनिया की 5 सबसे ताकतवर आर्मी, जानिए भारत का स्थान ?

न्यूज डेस्क: आज के वर्तमान समय में दुनिया के सभी देशों के पास अपनी आर्मी हैं। सभी देश अपनी आर्मी को मजबूत बनाने की कोशिश कर रहे हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे दुनिया के 5 सबसे ताकतवर आर्मी के बारे में की किस देश की आर्मी दुनिया में सबसे ताकतवर हैं। साथ ही साथ ये भी जानने की कोशिश करेंगे की इसमें भारत का स्थान कौन सा हैं। 
अमेरिका। 
ग्लोबल फायरपावर की एक रिपोट के अनुसार अमेरिका का कुल रक्षा बजट 581 अरब डॉलर का है। जबकि अमेरिका के पास 8848 टैंक, 2785 लड़ाकू विमान, 13 युद्धपोत, 957 अटैक हैलिकॉप्टर और 75 पनडुब्बी हैं। इससे अमेरिकी आर्मी दुनिया में सबसे ताकतवर हैं। 

रूस। 
रूस की आर्मी दुनिया का दूसरा सबसे ताकतवर आर्मी है। रूस का कुल रक्षा बजट 46 अरब डॉलर का है। आपको बता दें की इस देश के पास 15398 टैंक, 1438 लड़ाकू विमान, 1 युद्धपोत, 478 अटैक हैलिकॉप्टर और 60 पनडुब्बी हैं। 

चीन :
चीन की आर्मी दुनिया की तीसरी सबसे ताकतवर आर्मी हैं। चीन का कुल रक्षा बजट 155 अरब डॉलर है। मिली जानकारी के अनुसार चीन के पास 9185 टैंक, 3158 लड़ाकू विमान 1 युद्धपोत, 200 अटैक हैलिकॉप्टर और 68 पनडुब्बी हैं। 

भारत :
भारत का कुल रक्षा बजट 40 अरब डॉलर का है। भारतीय आर्मी दुनिया की चौथी सबसे ताकतवर आर्मी हैं। भारत के पास 6464 टैंक, 809 लड़ाकू विमान, 2 युद्धपोत, 19 अटैक हैलिकॉप्टर और 14 पनडुब्बी हैं। 

फ्रांस। 
ग्लोबल फायरपावर के अनुसार फ्रांस की आर्मी दुनिया की पांचवी सबसे ताकतवर आर्मी हैं। इस देश का कुल रक्षा बजट 35 अरब डॉलर का है।  फ्रांस के पास 423 टैंक, 284 लड़ाकू विमान, 4 युद्धपोत, 48 अटैक हैलिकॉप्टर और 10 पनडुब्बी हैं। जो इस देश की सबसे बड़ी ताकत हैं। 

0 comments:

Post a Comment